
संतान प्राप्ति में आ रहा हो रुकावट तो करें ये सरल उपाय
AajTak
यदि संतान प्राप्ति में आपको किसी तरह की कोई रुकावट आ रही हो तो पंडित प्रवीण मिश्रा आपके लिए लेकर आए हैं सरल सा उपाय. प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें, बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं. (ध्यान रहे कि गौमाता देशी होना चाहिए). बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की मिठाई का भोग भगवान विष्णु को लगाएं और गरीबों को प्रसाद बांटें. ये उपाय नियमित रूप से तब तक करें, जब तक संतान प्राप्ति नहीं हो जाती. भगवान से शुभ फल मिलेगा तो आपकी मनोकामना अवश्य पूरी हो जाएगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












