
संजय राउत शरद पवार के आदमी, वे शिवसेना को खत्म कर NCP सांसद बनेंगे, बीजेपी नेता का दावा
AajTak
नीलेश राणे ने कहा, शिवसेना मेरी आवाज को चुप नहीं कर सकती. उन्होंने सवाल उठाया कि अनिल देशमुख ने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था? अगर नवाब मलिक जेल में हैं तो उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? राणे ने पूछा कि नवाब मलिक शरद पवार के कौन हैं? नीलेश राणे ने कहा, आप चाहे जितने भी मामले दर्ज कर लें, मैं चुप नहीं रहूंगा.
महाराष्ट्र में बीजेपी के प्रदेश सचिव और पूर्व सांसद नीलेश राणे ने संजय राउत पर जमकर निशाना साधा. इतना ही नहीं नीलेश राणे ने कहा, संजय राउत शरद पवार के आदमी हैं. वे शिवसेना को खत्म करके एनसीपी से सांसद बनेंगे. राणे चिपलून में पत्रकार परिषद को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान पत्रकारों से संजय राउत को गंभीरता से न लेने को कहा.
राणे ने कहा, शिवसेना मेरी आवाज को चुप नहीं कर सकती. उन्होंने सवाल उठाया कि अनिल देशमुख ने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था? अगर नवाब मलिक जेल में हैं तो उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? राणे ने पूछा कि नवाब मलिक शरद पवार के कौन हैं? नीलेश राणे ने कहा, आप चाहे जितने भी मामले दर्ज कर लें, मैं चुप नहीं रहूंगा. सरकार मुश्किल में है- राणे राणे ने कहा, देवेंद्र फडणवीस की वजह से सरकार मुश्किल में है. इसलिए उन्हें अब डराने धमकाने की कोशिश की जा रही है. राणे ने कहा, फडणवीस डरने वालों में से नहीं हैं. वे कई ठाकरे और पवार को अपनी जेब में रखते हैं.
अजीत पवार पर भी साधा निशाना राणे ने डिप्टी सीएम अजित पवार पर भी निशाना साधा. नीलेश राणे ने कहा, पवार वित्त विभाग के लिए उपयुक्त नहीं हैं. वे वित्त के बारे में नहीं जानते. उन्हें बजट के बारे में नहीं पता. क्या अजित पवार इस बारे में बात करेंगे कि राजकोषीय घाटा कैसे हुआ? राणे ने कहा कि वह सिर्फ फैक्ट्रियों को लूटना जानते हैं.
(इनपुट- राकेश गुडेकर)

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








