
'संघ में तीन बातों को छोड़कर सब बदल सकता है...', जानें- मोहन भागवत ने किसका किया जिक्र
AajTak
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुकुल शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि इसका अर्थ परंपराओं और इतिहास को समझना है. मोहन भागवत ने आधुनिक तकनीक का समर्थन किया और नई शिक्षा नीति को गुलामी से बिगड़ी व्यवस्था के सुधार की दिशा बताया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुकुल शिक्षा को मुख्यधारा की पढ़ाई से जोड़ने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा का अर्थ केवल आश्रम में रहना नहीं है, बल्कि देश की परंपराओं को जानना और समझना है. इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन बातों को छोड़कर संघ में सब बदल सकता है. पहली- व्यक्ति निर्माण से समाज के आचरण में परिवर्तन संभव है. दूसरी- पहले समाज को बदलना पड़ता है, इससे व्यवस्था ठीक हो जाती है. तीसरी- हिंदुस्थान हिंदू राष्ट्र है.
मोहन भागवत ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र एक सत्य है, इसे आपको मानना होगा. साथ ही कहा कि हमको जितनी प्रेरणा राम प्रसाद बिस्मिल से मिलती है, उतनी ही अशफाक उल्ला खां से मिलती है.
आरएसएस के शताब्दी समारोह के दौरान पूछे गए एक सवाल पर मोहन भागवत ने कहा कि वे संस्कृत को अनिवार्य बनाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन परंपरा और इतिहास समझना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि वे आधुनिक शिक्षा और तकनीक के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि ये लोगों पर निर्भर करता है कि वे इसका इस्तेमाल किस तरह करें. उन्होंने कहा कि वैदिक काल के प्रासंगिक 64 पहलुओं को पढ़ाया जाना चाहिए और गुरुकुल शिक्षा को मुख्यधारा में शामिल किया जाना चाहिए, न कि उसे प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए.
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की सराहना करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था बहुत पहले ही नष्ट हो चुकी थी. नई शिक्षा व्यवस्था इसलिए शुरू की गई क्योंकि हम हमेशा विदेशी आक्रांताओं, जो उस समय के राजा थे, उनकी गुलामी में रहे. वे इस देश पर शासन करना चाहते थे, विकास नहीं. इसलिए उन्होंने सारी व्यवस्थाएं इस बात को ध्यान में रखकर बनाईं कि हम इस देश पर कैसे शासन कर सकते हैं, लेकिन अब हम स्वतंत्र हैं, इसलिए हमें सिर्फ़ राज्य नहीं, बल्कि जनता को भी चलाना है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







