
श्रीलंका में संविधान संशोधन की तैयारी! राष्ट्रपति की शक्तियों में होगी कटौती, इनका बढ़ेगा कद
AajTak
श्रीलंका की बर्बादी का कारण राजपक्षे परिवार को ही माना जा रहा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे अब संविधान संशोधन की तैयारी में हैं.
बुरे दौर से गुजर रहे पड़ोसी देश श्रीलंका में सियासी उबाल जोरों पर है. देशभर में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद मंगलवार को श्रीलंका की संसद में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया. इसके साथ ही तय हो गया कि फिलहाल गोटबाया देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे. इस सियासी घटनाक्रम के बाद अब वहां संविधान संशोधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
दरअसल, श्रीलंका की बर्बादी का कारण राजपक्षे परिवार को ही माना जा रहा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे अब संविधान संशोधन की तैयारी में हैं. माना ये जा रहा है कि 21वें संशोधन के जरिए 19वें संशोधन की बातों को ही बहाल किया जाएगा. इससे राष्ट्रपति की तमाम शक्तियां संसद, कैबिनेट और प्रधानमंत्री के पास चली जाएंगी. राष्ट्रपति की मनमानी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई संसद बहुत जल्द 21वें संविधान संशोधन पर विचार करेगी.
बता दें कि 2015 में श्रीलंका के संविधान में 19वां संशोधन किया गया था. 2020 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद राजपक्षे परिवार ने 20वां संविधान किया था. इसके तहत 19वें संशोधन में जो ताकत राष्ट्रपति से छीनी गई थी, उन्हें फिर राष्ट्रपति के सौंप दिया गया. ये शक्तियां पहले से कहीं ज्यादा थीं. अब फिर से नई कवायद शुरू हो रही है.
सरकार को संसद में मिली जीत
वहीं, श्रीलंका की सरकार ने मंगलवार को संसद में दो महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिसमें राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का गिर जाना और डिप्टी स्पीकर के पद के लिए उसका उम्मीदवार चुना जाना शामिल है. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे और हिंसा के बाद मंगलवार को पहली बार सदन की बैठक हुई. इस हिंसा में एक सांसद समेत नौ लोग मारे गए थे. इस बैठक से महिंदा राजपक्षे और उनके बेटे नमल राजपक्षे दोनों अनुपस्थित थे, जबकि बासिल राजपक्षे और शशिंद्र राजपक्षे व अन्य सदस्य संसद में मौजूद थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







