
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग से मिले स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, रामायण कालीन स्थलों के विकास पर हुई चर्चा
AajTak
श्रीलंका में इंडियन हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उच्चायुक्त संतोझा ने इंडिया हाउस में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम की मेजबानी की.
श्रीलंका (Sri Lanka) में भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के टॉप अधिकारियों की मेजबानी की और उन तरीकों पर चर्चा की, जिनसे भारत श्रीलंका में रामायण ट्रेल के विकास का समर्थन कर सके. संतोष झा ने इंडिया हाउस में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम से मुलाकात की. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए जिम्मेदार संस्था है.
श्रीलंका में इंडियन हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उच्चायुक्त संतोझा ने इंडिया हाउस में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम की मेजबानी की.
इसमें कहा गया कि इस दौरान उन तरीकों पर चर्चा की गई, जिनसे भारत श्रीलंका में रामायण ट्रेल के विकास, लोगों से लोगों तक जुड़ाव और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके.
संतोष झा श्रीलंका में स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज द्वारा समर्थित रामायण ट्रेल प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए. उच्चायोग ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि आज जिस तरह भारत-श्रीलंका की दोस्ती फल-फूल रही है, उसी तरह रामायण ट्रेल भी फले-फूले! उच्चायुक्त श्रीलंका में रामायण ट्रेल प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए, जिसका समर्थन स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने किया. इसके अलावा एनएसए सागला रत्नायका, क्रिकेट आइकन सनथ जयसूर्या और अन्य लोग मौजूद रहे.
रामायण प्राचीन भारत के दो प्रमुख संस्कृत महाकाव्यों में से एक है और हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है. श्रीलंका में रामायण ट्रेल पर 52 स्थल हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








