
श्रीलंका: भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को मिली जमानत, अक्टूबर में होगी अगली सुनवाई
AajTak
श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को एक भ्रष्टाचार मामले में जमानत दे दी है. विक्रमसिंघे को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. अदालत में उनके वकीलों ने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था.
श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को एक भ्रष्टाचार मामले में जमानत दे दी है. कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया. विक्रमसिंघे पर राज्य निधि के कथित दुरुपयोग का आरोप था. कोर्ट ने 76 वर्षीय विक्रमसिंघे को 50 लाख श्रीलंकाई रुपये के तीन मुचलकों पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.
इस दौरान, वे कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के आईसीयू से वर्चुअली जुड़े थे. विक्रमसिंघे के वकीलों ने उनकी खराब स्वास्थ्य स्थितियों का हवाला देते हुए जमानत पर रिहाई की मांग की.
अदालत को बताया गया कि 75 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति के दिल की चार मुख्य धमनियों में से तीन बंद हो गई थीं, उनके दिल के टिसूज यानी ऊतकों को भी नुकसान पहुंचा था, और वह फेफड़ों के संक्रमण के साथ-साथ डायबिटीज से भी जूझ रहे थे. एक हृदय रोग विशेषज्ञ ने भी अदालत को उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया.
क्या है पूरा मामला?
पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे पर साल 2023 में अपनी पत्नी की निजी यात्रा को वित्त पोषित करने के लिए 1.66 करोड़ श्रीलंकाई रुपये की सरकारी निधि का दुरुपयोग करने का आरोप है. विक्रमसिंघे ने इस आरोप से इनकार किया है. उनकी पत्नी एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ब्रिटेन गई हुई थीं. उनका कहना है कि उन्हें यह आमंत्रण राष्ट्रपति के रूप में उनकी आधिकारिक क्षमता में मिला था.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार, 1.7 करोड़ रुपये के गबन का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







