
श्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संपत्ति खरीद में भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
AajTak
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योशिया राजपक्षे को पुलिस ने शनिवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर किया है. इससे पहले उनके चाचा और पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी पिछले हफ्ते पुलिस ने इसी मामले में पूछताछ की थी.
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योशिया राजपक्षे को पुलिस ने शनिवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर किया है. पुलिस ने उन्होंने साल 2015 से पहले अपने पिता के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान संपत्ति की खरीद मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसी मामले में पहले उनके चाचा और पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी पिछले हफ्ते पुलिस ने इसी मामले में पूछताछ की थी.
पुलिस ने बताया कि पूर्व नौसेना अधिकारी योशिता को उनके गृह क्षेत्र बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने साल 2015 से पहले उनके पिता के राष्ट्रपति पद के कार्यकाल के दौरान संपत्ति की खरीद में कथित भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. योशिता महिंदा राजपक्षे के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर हैं.
योशिता की गिरफ्तारी से पहले उनके चाचा और पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी पिछले हफ्ते पुलिस ने उसी संपत्ति पर पूछताछ की थी.
बता दें कि महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को अपनी सुरक्षा बहाल करने और इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. उनकी सुरक्षा को पिछले महीने सरकार ने काफी कम कर दिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










