
श्रीदेवी का वो दीवाना डायरेक्टर, जो घंटों करता था एक्ट्रेस के घर के बाहर इंतजार, कहता है 'मेरा जन्मदिन मौत का दिन है'
AajTak
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर हम एक्ट्रेस श्रीदेवी को लेकर उनकी दीवानगी पर बात कर रहे हैं. रामू कई बार श्रीदेवी को लेकर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं. उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वो एक्ट्रेस के घर के बाहर घंटों तक खड़े रहते थे.
यूं तो बॉलीवुड में कई बढ़िया डायरेक्टर रहे हैं, लेकिन राम गोपाल वर्मा की बात ही अलग है. 'रंगीला', 'सत्या', 'कंपनी' जैसी बढ़िया फिल्मों को बनाने वाले 'रामू' उन लोगों में से हैं, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री से आकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. राम गोपाल वर्मा ने अपने करियर में कई बढ़िया फिल्में दीं और कई विवादों में भी फंसे. हालांकि एक चीज जो कभी नहीं बदली वो था फिल्मों को लेकर उनका प्यार. फिल्मों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की सुंदरी श्रीदेवी से भी रामू प्यार किया करते थे. आज उनके जन्मदिन पर हम श्रीदेवी के लिए उनके प्यार पर बात कर रहे हैं.
श्रीदेवी के दीवाने राम गोपाल वर्मा
कई बार राम गोपाल वर्मा ने अकतरेस श्रीदेवी के लिए अपना प्यार बयां किया है. उन्होंने बताया था कि वो दिल से श्रीदेवी की इज्जत करते हैं. एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बताया था कि श्रीदेवी की फिल्म Padaharella Vayasu को देखने के बाद वो उनके फैन बन गए थे. इसके बाद से उन्होंने एक्ट्रेस की सभी फिल्मों को देखना शुरू कर दिया था. वो चाहते थे कि इस जिंदगी में एक बार उन्हें श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका जरूर मिले. उनका ये सपना साल 1991 में आई फिल्म Kshana Kshanam के साथ पूरा हुआ था. हालांकि इसके लिए उन्होंने कड़ी तपस्या भी की.
घर के बाहर करते थे इंतजार
राम गोपाल वर्मा जब इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं थे तबसे श्रीदेवी को पसंद किया करते थे. उनका सपना था कि वो श्रीदेवी से एक बार मुलाकात कर पाएं. इसलिए वो एक्ट्रेस की फिल्मों को देखने के साथ-साथ उनके घर के बाहर घंटों खड़े भी रहते थे. रामू, श्रीदेवी की बस एक झलक पाने के लिए घंटों उनके घर के बार उनका इंतजार करते. उनकी फिल्मों को देखने के लिए घंटों सिनेमाघर की टिकट की लाइनों में खड़े रहते. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि श्रीदेवी के घर के बाहर खड़े वो सोचते थे कि देवी जैसी ये लड़की इंसानों के बनाए मकान में कैसे रह सकती है.
डायरेक्टर राम गोपाल की पहली फिल्म 'शिवा' थी. इसमें उन्होंने किसी तरह सुपरस्टार नागार्जुन को अपने साथ काम करने के लिए मनाया था. इस फिल्म के हिट होने के बाद एक प्रोड्यूसर ने रामू से पूछा था कि क्या वो श्रीदेवी के साथ काम करना पसंद करेंगे. इसपर डायरेक्टर को अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ था. इसी के बाद वो पल भी आया जब राम गोपाल वर्मा को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से मिलने का पहला मौका भी मिला.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












