
श्रद्धा मर्डर: हथियार, फोन, कपड़े ... हाथ नहीं लगे ये 5 सबूत, अब नार्को टेस्ट में आफताब उगलेगा राज!
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में अभी तक पुलिस के हाथ सिवाय कुछ हड्डियों के और कुछ नहीं लगा है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि जंगल में पुलिस को कई और जरूरी सबूत मिल सकते हैं. यही कारण है कि पुलिस ने पूरे जंगल की किलेबंदी कर रखी है. पुलिस को अब तक करीब 13 बॉडी पार्ट मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.
दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने सभी को झंकझोर कर रख दिया है. हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि कोई अपनी प्रेमिका की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है. पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे लगातार पूछताछ जारी है. सबूत मिलने के साथ-साथ इस मर्डर केस की परतें खुलती जा रही हैं. हालांकि श्रद्धा के मोबाइल से लेकर हत्या में इस्तेमाल हथियार के बारे में आरोपी सही जानकारी नहीं दे रहा है. जिसके लिए पुलिस अब आरोपी का नार्को टेस्ट कराएगी. कोर्ट से इसकी मंजूरी मिल गई है.
दरअसल, श्रद्धा मर्डर केस में अभी तक पुलिस के हाथ सिवाय कुछ हड्डियों के और कुछ नहीं लगा है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि जंगल में पुलिस को कई और जरूरी सबूत मिल सकते हैं. यही कारण है कि पुलिस ने पूरे जंगल की किलेबंदी कर रखी है. पुलिस को अब तक करीब 13 बॉडी पार्ट मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. वहीं महरौली के जंगल के नाले से भी शरीर के कुछ हिस्से मिले हैं. हालांकि पुलिस अभी भी इस मर्डर केस से जुड़ी कई और अहम जानकारियों की तलाश में है. पुलिस को फ्लैट के किचन से कुछ ब्लड स्टेन भी मिले हैं. आफताब से पूछताछ के लिए मनोरोग विशेषज्ञ की मदद भी ली जा रही है.
सबसे अहम सबूत, जिनकी तलाश में जुटी है पुलिस...
-वारदात में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है. जिसके लिए आफताब से पूछताछ की गई. उसने बताया कि हथियार MCD के कूड़े वाली गाड़ी में फेंक दिया था.
-श्रद्धा का मोबाइल फोन अब तक बरामद नहीं हुआ. आफताब कभी कहता है कि महाराष्ट्र में फेंका तो कभी कहता है दिल्ली में फेंका है.
-वारदात के वक्त आफताब ने जो कपड़े पहने थे और श्रद्धा की जिस वक्त हत्या हुई थी, उसने जो कपड़े पहने थे, वो बरामद नहीं हुए हैं. आफताब का दावा है कि वो भी कूड़े की गाड़ी में फेंके थे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








