
श्रद्धा मर्डर केस: पुलिस को चकमा, अदालत से बचने की फुलप्रूफ प्लानिंग... सवालों में ऐसे उलझ गया आफताब
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब 13 नवंबर से दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और लगातार तोते की तरह बोल रहा है. पूछताछ करनेवाले पुलिस अफसरों के मुताबिक, आफताब बेहद शांत होकर हर सवाल के जवाब दे रहा है और यही बात दिल्ली पुलिस को परेशान कर रही है.
Shraddha walker murder: बेशक आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा वॉल्कर का कत्ल गुस्से में किया, लेकिन उसके बाद अगले 20 दिनों तक उसने जो कुछ भी किया वो बेहद सोच समझकर किया. कमरे में अपनी मोहब्बत का गला घोंटने के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाना और ठिकाने लगाने से पहले लाश के टुकड़े करना. इन सब चीज़ों के बारे में उसने बहुत बारीकी से सोचा था. इतना ही नहीं, लाश को ठिकाने लगाने के बाद कैसे कमरे से हर सबूत को मिटाना है? उन्हें साफ करना है. इसके बारे में भी बाकायदा उसने स्टडी की थी. जानिए उस कबूलनामे के बारे में जो मुजरिम आफताब ने पुलिस के सामने दिया था.
सबूत ढूंढना बेहद दुश्वार हिंदी जानते हुए भी लगातार अंग्रेजी में पुलिस के सवालों के जवाब देनेवाला आफताब बखूबी जानता है कि इकबाल-ए-जुर्म करने के बावजूद उसने दिल्ली पुलिस को सबसे मुश्किल केस में उलझा दिया है. खुद दिल्ली पुलिस दबी जुबान में ये मान रही है कि आफताब एक इकबाल-ए-जुर्म को हटा दें तो अदालत में उसे कड़ी सजा दिलाने के लिए जरूरी सबूत ढूंढना बेहद दुश्वार है.
शांत रहकर दिए सवालों के जवाब 13 नवंबर से आफताब दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और लगातार तोते की तरह बोल रहा है. पूछताछ करनेवाले पुलिस अफसरों के मुताबिक, आफताब बेहद शांत होकर हर सवाल का जवाब दे रहा है और यही चीज पुलिस को परेशान कर रही है. आफताब से पूछताछ के दौरान जो सबसे अहम सवाल थे, उसके जवाब भी आफताब ने दिए. आइए आपको आफताब से पूछे गए सवाल और उसके दिए गए जवाब के बारे में बताते हैं-
पुलिस- श्रद्धा का कत्ल कब और कैसे किया? आफताब- 18 मई बुधवार की रात श्रद्धा से झगड़ा हुआ था. झगड़ा इससे पहले भी होता था. मगर उस रोज बात बढ़ गई. हम दोनों में हाथापाई हुई. फिर मैंने श्रद्धा को पटक दिया. इसके बाद उसके सीने पर बैठ कर दोनों हाथों से उसका गला दबाने लगा. थोड़ी देर बाद ही वो दम तोड़ चुकी थी.
पुलिस- फिर लाश के साथ क्या किया?आफताब- उस रात श्रद्धा की लाश घसीट कर बाथरूम ले गया. पूरी रात लाश वहीं पड़ी रही.
पुलिस- लाश के टुकड़े कैसे और कब किए?आफताब- 19 मई को मैं बाजार गया. लोकल मार्केट से तीन सौ लीटर का एक फ्रिज खरीदा. कीर्ति इलेक्ट्रॉनिक शॉप से. एक दूसरे दुकान से आरी खरीदी. फिर मैं घर लौट आया. रात को उसी बाथरूम में आरी से लाश के टुकड़े करने शुरू किए. मैंने कुछ दिनों के लिए शेफ की नौकरी भी की थी. उससे पहले करीब दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी ली थी. इस दौरान चिकन और मटन के पीस करने की भी ट्रेनिंग मिली थी. 19 मई को मैंने लाश के कुछ टुकड़े किए थे. उन्हें पॉलीथिन में डाला, फिर उन टुकड़ों को पॉलीथिन समेत फ्रिज के फ्रीजर में रख दिया था. बाकी लाश फ्रिज के निचले हिस्से में.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








