
श्रद्धा कपूर का खूबसूरत सी-साइड अपार्टमेंट, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
AajTak
श्रद्धा कपूर आए दिन अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने पेट डॉग संग दिखाई दे रही हैं. इसी के साथ पिक्चर में एक्ट्रेस के मुंबई के अपार्टमेंट का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिल रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस को भी बेहद पसंद आती है. अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने पेट डॉग संग दिखाई दे रही हैं. इसी के साथ पिक्चर में एक्ट्रेस के मुंबई के अपार्टमेंट का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिल रहा है. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ही रही है. श्रद्धा ने अपने पेट डॉग संग शेयर की तस्वीर श्रद्धा ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तस्वीर में देखा जा सकता है एक्ट्रेस रेड कलर के टॉप और ब्लू कलर के शॉर्ट्स में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं पिक्चर में श्रद्धा का डॉग उन्हें किस कर रहा है. उनकी इस तस्वीर पर अब तक लाखों से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "Monsoon snuggles", अपार्टमेंट के बाहर का व्यू भी वकाई में कमाल का लग रहा है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












