
'शोले' के राइटर सलीम-जावेद 'एक आखिरी फिल्म' के लिए आएंगे साथ, जावेद अख्तर बोले 'हमारा बेस्ट डायलॉग अब आएगा'
AajTak
सलीम जावेद और जावेद अख्तर की आइकॉनिक जोड़ी पर अमेजन प्राइम एक नई डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है, जिसका नाम है 'एंग्री यंग मेन'. मंगलवार को इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर लॉन्च हुआ और इस इवेंट पर जावेद अख्तर ने एक अनाउंसमेंट की है जो किसी भी फिल्म फैन के लिए बेहद एक्साइटिंग है.
हिंदी फिल्मों की दुनिया में 'एंग्री यंगमैन' की विस्फोटक इमेज क्रिएट करने वाली आइकॉनिक राइटर जोड़ी सलीम-जावेद को सिनेमा फैन्स नहीं भूल सकते. इस जोड़ी ने साथ में दीवार, जंजीर, शोले, काला पत्थर और त्रिशूल जैसी कितनी ही जानदार-शानदार फिल्में लिखी हैं. इसीलिए 1982 में इस आइकॉनिक जोड़ी का टूटना हिंदी फिल्म फैन्स के लिए दिल टूटने जैसा था. लेकिन अब एक बार फिर से ये जोड़ी साथ आने वाली है.
सलीम जावेद और जावेद अख्तर की आइकॉनिक जोड़ी पर अमेजन प्राइम एक नई डाक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है, जिसका नाम है 'एंग्री यंग मेन'. मंगलवार को इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर लॉन्च हुआ और इस इवेंट पर जावेद अख्तर ने एक अनाउंसमेंट की है जो किसी भी फिल्म फैन के लिए बेहद एक्साइटिंग है.
फिर साथ आ रहे हैं सलीम-जावेद 'एंग्री यंग मेन' डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर लॉन्च पर जावेद अख्तर ने अनाउंस किया कि वो अपने पुराने साथी सलीम खान के साथ एक बार फिर से काम करने जा रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेलर लॉन्च पर, तमाम आइकॉनिक बॉलीवुड डायलॉग देने वाली इस जोड़ी से जब पूछा गया कि, उनकी फिल्मों से उनका फेवरेट डायलॉग कौन सा है? तो जावेद अख्तर ने कहा, 'अब आएगा वो.' ये सुनकर लोग कन्फ्यूज हो गए.
इस कन्फ्यूजन को दूर करते हुए जावेद साहब ने आगे कहा, 'हम फिर से लिखने जा रहे हैं. मैंने सलीम साहब से बात की, कि एक और आखिरी फिल्म साथ में लिखनी चाहिए.' इवेंट पर मौजूद, सलीम खान के बेटे, सुपरस्टार सलमान खान ने इस अनाउंसमेंट पर रियेक्ट करते हुए कहा, 'लाइन यहां से शुरू होती है.'
बॉलीवुड की सबसे महंगी राइटर जोड़ी सलीम-जावेद की जोड़ी अपने दौर में हिंदी फिल्मों की सबसे महंगी राइटर जोड़ी थी. यहां तक कहा जाता था कि कई फिल्मों में तो उनकी फीस, फिल्म के हीरो से भी ज्यादा थी.
अपनी फीस पर जोक करते हुए 'एंग्री यंग मेन' के ट्रेलर लॉन्च पर जावेद अख्तर ने कहा कि वो और सलीम खान 70 के दौर में, हीरो से ज्यादा फीस लिया करते थे. अब तो वो धमाकेदार फीस लेंगे, ये बात लोगों को पता होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'उस जमाने में भी हमारी प्राइज ज्यादा थी, इस जमाने में तो बहुत ही ज्यादा होगी, वो देख लीजिएगा आप.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












