
शोर-शराबे के बीच चली संसद की कार्रवाई, अजय टेनी मुद्दे पर हंगामा, Smriti Irani ने विपक्ष को दिया जवाब
AajTak
लखीमपुर कांड में मंत्री अजय मिश्र के खिलाफ विपक्षी का डेली सियासी कार्यक्रम आज भी संसद के अंदर बाहर जारी है. कांग्रेस ने इस मसले पर नोटिस दिया है तो बाहर विपक्षी प्रदर्शन करेंगे. विपक्ष इस मांग पर अड़ा है कि अजय मिश्र से इस्तीफा लिया जाए लेकिन सरकार फिलहाल उन्हें हटाने के मूड में नहीं है. उधर कर्णाटक के संसद में कांग्रेस नेता के महिलाओं को लेकर विवादित बयान पर बीजेपी सांसद और मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष को जमकर घेरा. ईरानी ने संसद में अजय टेनी के इस्तीफे पर हो रहे हंगामे के जवाब में कांग्रेस पर ही सवाल खड़े कर दिए. संसद में आज भी हंगामे के बीच कोई काम नहीं हुआ और कुछ घंटों के लिए इसे स्थगित करना पड़ा. देखें एक और एक ग्यारह.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












