
शोरूम में आग, जलती गाड़ियां, अस्पताल में तोड़फोड़... हिंसा के बाद सुलगते बहराइच की तस्वीरें
AajTak
बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद हुई हिंसा में युवक की मौत के बाद भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की. हाथों में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे लोगों ने अस्पताल, शोरूम और दुकानों में आग लगा दी. इतना ही नहीं बाहर खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है और यहां भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.
यूपी के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद जबरदस्त तनाव का माहौल है. इसको लेकर बहराइच में इंटरनेट की सेवाएं भी सस्पेंड कर दी गई हैं. दुर्गा पूजा शोभा यात्रा के दौरान समुदाय विशेष के लोगों की ओर से की गई गोलीबारी में जिस रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई, उसका शव सड़क पर रखकर इलाके के लोगों ने जमकर बवाल काटा और दुकानों, शोरूम, घरों, अस्पतालों में तोड़फोड़ और आगजनी की. दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसक झड़प में देखते ही देखते पूरा बहराइच सुलग गया. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करनी पड़ी.
सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को दंगाइयों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि बवाल को लेकर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें. उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए. इससे पहले देर रात ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा था कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही हिंसा के बाद प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम बंद करा दिया था, सीएम योगी ने मूर्ति विसर्जन को फिर से शुरू करने का भी आदेश दिया.
सीएम योगी के निर्देश के बाद लखनऊ से एसटीएफ चीफ अमिताभ यश, होम सेक्रेटरी संजीव गुप्ता मौके पर पहुंच गए हैं. इलाके में भारी पुलिस फोर्स लगाई है. हालात काबू करने के लिए 6 कंपनी पीएसी भेजी गई है. बहराइच पहुंचे एसटीएफ चीफ का इस दौरान एक अलग ही रूप ही दिखाई दिया. अमिताभ यश पुलिस फोर्स के साथ बहराइच की सड़कों पर उपद्रवियों को दौड़ाते हुए नजर आए. उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए वो अपने एक हाथ में पिस्टल पकड़े हुए थे, जबकि दूसरे हाथ में चश्मा और मोबाइल था.
इस बीच प्रशासन हिंसा प्रभावित इलाके के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहा है. पुलिस फोर्स राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है. स्थिति को सामान्य बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. जिले के डीएम और एसपी भी मौके पर बने हुए हैं. गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी से 6 कंपनी पीएसी बहराइच के लिए मूव की गई है. साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके साथ ही बहराइच में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है. ताकि, अफवाह न फैलने पाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










