
'शॉल ओढ़कर एक मुन्नाभाई खुद को बाल ठाकरे समझता है', उद्धव का भाई राज ठाकरे पर तीखा हमला
AajTak
Uddhav Thackeray Munna Bhai Remark: लाउस्पीकर विवाद को लेकर लगातार उद्धव सरकार का घेराव कर रहे राज ठाकरे पर महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि शॉल ओढ़कर मुन्नाभाई खुद को बाल ठाकरे समझता है.
Uddhav Thackeray Munna Bhai Remark: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे पिछले कई दिनों से उद्धव सरकार को घेरने में लगे हुए हैं. लाउडस्पीकर विवाद पर राज ठाकरे ने उद्धव सरकार की अच्छी खासी फजीहत की है. अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रिश्ते में भाई लगने वाले राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला है. उद्धव ने कहा, 'शॉल ओढ़कर एक मुन्नाभाई खुद को बाल ठाकरे समझता है'
उद्धव ठाकरे ने मुंबई के BKC मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे पर निशाना साधा. उन्होंने 'लगे रहो मुन्नाभाई' फिल्म में एक्टर संजय दत्त के रोल का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म में एक्टर को महात्मा गांधी की छवि नजर आने लगती है. मुन्नाभाई सोचने लगते हैं कि वो महात्मा गांधी से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन फिल्म के आखिर में पता चलता है कि यह 'केमिकल लोचा' (गड़बड़) का मामला है. हमारे यहां भी कई मुन्नाभाई हैं, जो घूम रहे हैं.
हनुमान जयंती पर ओढ़ा था भगवा शॉल
राज ठाकरे का नाम लिए बिना उद्धव ने कहा, 'हमारे पास भी एक ऐसा केस है. यहां मुन्नाभाई खुद को बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना संस्थापक) समझता है, और शॉल पहनता है. बता दें कि हाल ही में राज ठाकरे ने हनुमान जयंती पर हनुमानजी की 'महा आरती' करते हुए भगवा शॉल ओढ़ा था. दरअसल, बाल ठाकरे को अक्सर हिंदू ह्रदय सम्राट भी कहा जाता है.
हिंदू नेता के तौर पर पेश कर रही MNS
बता दें कि MNS कार्यकर्ता राज ठाकरे को महाराष्ट्र में हिंदुओं के नेता के तौर पर प्रचारित कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से राज ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं. उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाउडस्पीकर न हटने पर जोर-जोर से हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कहा है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







