
शॉर्ट फिल्म के लिए देबिना बनर्जी ने मुंडवाया अपना सिर, शेयर किया लुक, Video
AajTak
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने साथ में 'शुभो बिजोया' नाम की एक शॉर्ट फिल्म में काम किया है. फिल्म की कहानी एक लड़की और लड़के की है, जो प्यार में पड़ते हैं और खुशी से जिंदगी बिता रहे होते हैं, जब एक हादसे के चलते सबकुछ बदल जाता है.
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. शादी के सालों बाद भी दोनों का प्यार बरकरार है, तो वहीं दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल की है. गुरमीत और देबिना ने साथ में सीरियल 'रामायण' में काम कर पॉपुलैरिटी हासिल की थी. 2008 के इस शो ने दोनों को दर्शकों का फेवरेट बना दिया था. अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












