
'शैतान अब नहीं रहा...', अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत से गदगद दिखे ईरान के पूर्व प्रिंस रजा पहलवी
AajTak
अमेरिका में रह रहे निर्वासित पूर्व शाही वारिस रेजा पहलवी ने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक अपनी अंतिम सांसें गिन रही है. उन्होंने अधिकारियों से आत्मसमर्पण और सेना-सुरक्षा बलों से जनता का साथ देने की अपील की. पहलवी ने ईरानियों से सड़कों पर उतरने, विरोध तेज करने और विदेशों में समर्थकों से अभियान मजबूत करने को कहा, साथ ही दावा किया कि शासन का पतन निकट है.
ईरान के निर्वासन में रह रहे पूर्व शाही वारिस रेजा पहलवी अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं. पूरा पहलवी परिवार लंबे समय से ईरान में राजनीतिक बदलाव के समर्थन में जनता से सड़कों पर उतरने की अपील करता रहा है और वॉशिंगटन से भी खामेनेई शासन के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करता आया है. ऐसे में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद यह सवाल तेज हो गया है कि क्या अब रजा पहलवी ईरान वापसी की कोशिश करेंगे. प्रिंस रजा पहलवी ने ईरान के लोगों को X पर एक मैसेज दिया. उन्होंने कहा, मेरे हमवतन साथियों हमारे समय का शैतान अयातुल्लाह अली खामेनेई जिसने कुछ ही सप्ताह पहले ईरान के हजारों बेहतरीन बेटों और बेटियों के नरसंहार का आदेश दिया था, अब नहीं रहा.
इस्लामिक रिपब्लिक आखिरी सांसें गिन रही पूर्व प्रिंस रजा पहलवी ने लिखा, उनकी शर्मनाक मौत और उनके कई नियुक्त सहयोगियों के अंत के साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक अपनी आखिरी सांसें गिन रही है. आपकी इच्छाशक्ति और बहादुरी से यह जल्द ही इतिहास के कूड़ेदान में फेंक दी जाएगी. ईरान की महान जनता इस्लामिक रिपब्लिक के पूर्ण पतन की मांग करती है, और हम इस दानवी शासन को गिराकर रहेंगे.
'ईरानी राष्ट्र के सामने आत्मसमर्पण करो' उन्होंने कहा, इस आतंक के गणराज्य के बचे हुए अधिकारियों से मेरा संदेश है, ईरानी राष्ट्र के सामने आत्मसमर्पण करो. मेरी योजना और हमारे ट्रांजिशन फ्रेमवर्क के प्रति अपनी निष्ठा घोषित करो और बिना और खून-खराबे के सत्ता सौंप दो. खामेनेई के लिए किसी उत्तराधिकारी को नियुक्त करने की शासन की कोई भी कोशिश पहले से ही विफल होने के लिए अभिशप्त है. जिसे भी वे उसकी जगह बैठाएंगे, उसके पास न वैधता होगी और न ही वह इस शासन के अपराधों से अलग माना जाएगा.
'हथियार का इस्तेमाल राष्ट्र की रक्षा के लिए करो' प्रिंस रजा ने कहा, मैं सेना, कानून प्रवर्तन और सुरक्षा बलों से कहता हूं, आपके हथियार महान ईरान राष्ट्र की रक्षा के लिए इस्तेमाल होने चाहिए, न कि अपराध और गुंडागर्दी के इस गणराज्य के लिए. ईरान की जनता और लायन एंड सन क्रांति का साथ दो. अपने हथियारों का उपयोग इस्लामिक रिपब्लिक के भाड़े के लोगों से ईरानियों की रक्षा के लिए करो, ताकि यह 47 साल का दुःस्वप्न जल्दी खत्म हो सके.
उन्होंने कहा, अपराधी खामेनेई की मौत, भले ही बहाए गए खून की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन शोक में डूबे पिता-माताओं, पति-पत्नी, बच्चों, बहनों और भाइयों के जख्मी दिलों को कुछ सुकून दे सकती है, और लायन एंड सन क्रांति के शहीदों के गर्वित परिवारों के लिए यह एक सांत्वना है.
'यह रास्ते का अंत नहीं है' ईरान के सम्मानित और साहसी लोगों हमारे समय के इस तानाशाह की मौत भले ही हमारे महान राष्ट्रीय उत्सव की शुरुआत है, लेकिन यह रास्ते का अंत नहीं है. सतर्क रहो. तैयार रहो. सड़कों पर व्यापक और निर्णायक मौजूदगी का समय बहुत निकट है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.






