
शेयर बाजार में निवेश का झांसा, मोटी कमाई का लालच... WhatsApp के जरिए ऐसे लगाया 9 करोड़ का चूना
AajTak
शेयर बाजार में निवेश करने और मोटी कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने नोएडा के एक व्यक्ति से 9 करोड़ 9 लाख रुपए की ठग लिए. एक ऐप डाउनलोड कराकर ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की है.
दिल्ली से सटे नोएडा में साइबर ठगी की एक सबसे बड़ी वारदात सामने आई है. यहां शेयर बाजार में निवेश और मोटी का लालच देकर साइबर ठगों ने एक कारोबारी से 9 करोड़ रुपए लूट लिए. ठगी की इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कारोबारी के बैंक अकाउंट में 1.62 करोड़ रुपए फ्रीज करा दिए. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
पुलिस के अनुसार, नोएडा सेक्टर 40 के रहने वाले रजत बोथरा के साथ 1 मई को शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देने के बहाने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े जाने के एक महीने बाद यह धोखाधड़ी हुई है. पीड़ित ने नोएडा सेक्टर 36 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले की जांच करने के लिए एक स्पेशल सेल का गठन किया गया है. शुरूआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं.
पुलिस ने अकाउंट में फ्रीज कराए 1.62 करोड़
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) विवेक रंजन राय ने बताया, "1 मई को पीड़ित राजेश बोथरा को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था. वहां उनको शेयर ट्रेडिंग से लाभ के बारे में जानकारी दी गई थी. इसके बाद उन्होंने छोटी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया था. 27 मई तक, उन्होंने शेयर ट्रेडिंग में 9.09 करोड़ रुपए का निवेश कर दिया था. इसके बाद एक दिन अचानक उनका अकाउंट बंद कर दिया गया. तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ."
एसीपी ने आगे बताया, "पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दी, तो हमने तुरंत जांच शुरू कर दी. अब तक हम उसके बैंक खाते में जमा 1.62 करोड़ रुपए जब्त करवाने में सफल रहे हैं. इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि जिन बैंक खातों में ठगी की गई रकम ट्रांसफर की गई है, वे चेन्नई, असम, भुवनेश्वर, हरियाणा और राजस्थान समेत कई जगहों पर हैं. इसमें शामिल साइबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है.''
साइबर क्राइम से जुड़ी चौंकाने वाली रिपोर्ट

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








