
शेयरों में निवेश के नाम पर ठग लिए 1.4 करोड़ रुपये, लिंक भेजकर ट्रांसफर कराई थी रकम
AajTak
नवी मुंबई पुलिस ने एक साइबर ठगी का केस दर्ज किया है. आरोप है कि पांच लोगों ने एक व्यक्ति से 1.4 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. आरोपियों ने बेहतर रिटर्न का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है.
महाराष्ट्र में एक 58 साल का शख्स साइबर ठगी का शिकार हो गया. उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. नवी मुंबई पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. साइबर टीम इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार, 58 साल के पीड़ित शख्स को आरोपियों ने बेहतर रिटर्न का वादा कर पैसे निवेश कराए थे. इसके बाद ठगों की बातों में आकर पीड़ित ने उन्हें कथित तौर पर करीब 1.4 करोड़ रुपये दे दिए.
शिकायतकर्ता का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने वाशी में रहने वाले व्यक्ति को आश्वासन दिया था कि अगर वह उनके माध्यम से शेयरों में निवेश करेगा तो कई गुना अधिक फायदा होगा.
1.4 करोड़ रुपये लेकर नहीं किए रिटर्न
इसके बाद आरोपियों ने लिंक मुहैया कराए. इस साल जुलाई से अक्टूबर के बीच पीड़ित शख्स से 1.4 करोड़ रुपये ले लिए. इसके बाद जब उसे कोई रिटर्न नहीं मिला तो उसने संपर्क किया, मगर आरोपियों ने पैसे नहीं लौटाए. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की. नवी मुंबई पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को मामला दर्ज कर लिया.
शिकायत में इन आरोपियों के नाम आए सामने, साइबर टीम कर रही जांच

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












