
शेफाली जरीवाला बोलीं- मुझे डिवोर्स और दूसरी शादी के लिए जज किया गया
AajTak
शेफाली का कहना है कि समय के साथ वह हील होती गईं. उन्हें दोबारा प्यार हुआ. दूसरी शादी और डिवोर्स को लेकर उन्होंने काफी कुछ झेला. लोगों ने किसी तरह धारणा बनाई उनकी खुशनुमा तस्वीरें देखने के बाद. शेफाली कहती हैं कि यह एक परेशानी मैंने और फेस की. महिलाओं को डिवोर्स के बाद जज किया जाता है. पुरुषों के लिए यह ओके कैसे हो सकता है, फिर वह चाहें 10 बार ही क्यों न शादी कर लें.
टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की पराग त्यागी संग दूसरी शादी है. इससे पहले एक्ट्रेस मित ब्रोस सिंगर हरमीत सिंह के साथ थीं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह वह अपने डिवोर्स से उबर पाईं और सोचने पर मजबूर हो गईं कि उन्हें प्यार दोबारा नहीं हो सकता. वह इस समय पराग त्यागी संग बेहद खुश हैं. साल 2004 में शेफाली ने हरमीत सिंह के साथ शादी रचाई थी. दोनों का साल 2009 में डिवोर्स हुआ. साल 2014 में शेफाली ने पराग संग दूसरी शादी की.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












