
शेख हसीना ने इन 3 छात्रों की वजह से छोड़ा देश या हाईजैक हुआ आंदोलन? जानें बांग्लादेश में कैसे छिड़ा विद्रोह
AajTak
बांग्लादेश में जारी संकट के बीच सवाल ये है कि बांग्लादेश में इतना सब कुछ सिर्फ और सिर्फ सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने ही किया है? या फिर छात्रों के आंदोलन में शेख हसीना विरोधी ताकतें भी मिल गईं. जिसकी वजह से आंदोलन और उग्र हो गया.
बांग्लादेश में जारी संकट के केंद्र में वहां के स्टूडेंट हैं. माना ये जा रहा है कि छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने ऐसी नौबत पैदा कर दी कि पीएम रहीं शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर, देश तक छोड़ना पड़ा. लेकिन ऐसे में सवाल ये है कि बांग्लादेश में इतना सब कुछ सिर्फ और सिर्फ सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने ही किया है? या फिर छात्रों के आंदोलन में शेख हसीना विरोधी ताकतें भी मिल गईं. जिसकी वजह से आंदोलन और उग्र हो गया. दावा ये भी है कि आंदोलन छात्रों के हाथों से निकलकर पूरी तरह से कट्टर इस्मालिक संगठनों के हाथों में चला गया. कहा जा रहा है कि जमात-ए-इस्लामी और उसके छात्र संगठन बांग्लादेश में तांडव मचा रहे हैं.
बांग्लादेश में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने वहां के राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन को संसद भंग करने का भी अल्टीमेटम दिया. छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं, तो इससे भी ज़्यादा उग्र हो जाएंगे. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे, स्टूडेंट लीडर्स ने इसका वीडियो भी जारी किया. उन्होंने कहा है कि वो देश में आगजनी और हिंसा का विरोध करते हैं और उन लोगों को भी रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जो इस आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं. छात्रों ने कहा है कि वो सेना की तरफ से बनाई गई, सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे.
आपको बता दें कि बांग्लादेश के ये वो तीन छात्र नेता हैं, जिन्होंने शेख हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया.
1- नाहिद इस्लाम, जो ढाका यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है, इसी ने पूरे आंदोलन को कोऑर्डिनेट किया.
2- आसिफ महमूद, ये भी ढाका यूनिवर्सिटी में लैंग्वेज स्टडीज का छात्र है. ये सजून में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुए देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बना.
3- अबु बकर मजूमदार, शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने में अबू बकर ने अहम किरदार निभाया. अबू बकर भी ढाका यूनिवर्सिटी में भूगोल यानी जियोग्राफी डिपार्टमेंट का स्टूडेंट है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












