
'शेख हसीना को लौटाए भारत...', बांग्लादेश में चुनावी जीत के बाद BNP ने प्रत्यर्पण की मांग तेज की
AajTak
बांग्लादेश ने एक फिर से भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग तेज कर दी है. आम चुनाव में बीएनपी को बंपर जीत मिलने के बाद, पार्टी के वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन अहमद का कहना है कि कानूनों के तहत हसीना की वापसी हो और उनको ट्रायल के अदालत में पेश किया जाए.
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के परिणाम आ गए हैं. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी को बंदर जीत मिली है. इस जीत के बाद एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग तेज हो गई है. बीएनपी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत हसीना की वापसी होनी चाहिए और फिर ट्रायल का सामना करना चाहिए.
बीएनपी पार्टी के वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन अहमद ने इस बात को साफ करते हुए कहा कि हसीना को भारत से वापस लाकर कानून के तहत ट्रायल का सामना करना चाहिए.
सलाहुद्दीन ने बताया कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री पहले ही शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मामला भारत के सामने उठा चुके हैं, और बीएनपी इस मांग के समर्थन में पूरी तरह खड़ी है.
उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच चल रहा है, लेकिन बीएनपी लगातार इस पर जोर देती रहेगी कि शेख हसीना को बांग्लादेश भेजा जाए ताकि वे न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर सकें.
यह भी पढ़ें: 'BNP की जीत पर नहीं, जमात की हार पर खुश हूं...', बांग्लादेश चुनाव नतीजों पर बोलीं तसलीमा नसरीन
बांग्लादेश अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ सामान्य और फ्रेंडली रिलेशन कायम करने का इच्छुक है, जिसमें भारत भी शामिल है. हालांकि, बीएनपी ने यह साफ किया कि यह संबंध म्यूचुअल रिस्पेक्ट और समानता के आधार पर होना चाहिए.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








