
शेख हसीना के खिलाफ मर्डर केस में रिपोर्ट 28 नवंबर तक सौंपें, बांग्लादेश की अदालत ने दिया आदेश
AajTak
5 अगस्त को 77 वर्षीय शेख हसीना ने सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं. महीनों तक चले इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी.
बांग्लादेश की एक अदालत ने शनिवार को पुलिस को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 23 अन्य के खिलाफ हत्या के मामले की जांच रिपोर्ट 28 नवंबर तक सौंपने का आदेश दिया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है.
हत्या का यह मामला मीरपुर, ढाका में एक 18 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत पर दर्ज किया गया था, जब शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार ने छात्रों के नेतृत्व वाले आंदोलन पर कार्रवाई की थी.
28 नवंबर तक सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट
5 अगस्त को 77 वर्षीय शेख हसीना ने सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं. महीनों तक चले इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी.
द डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका के एडिश्नल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद जियादुर रहमान ने अपनी अदालत में मामला पेश होने के बाद 28 नवंबर तक जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया.
आरोपियों में शामिल ये नाम

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








