
शेख हसीना का तख्तापलट करने वाली NCP में नहीं थम रही कलह, दो और नेताओं का इस्तीफा
AajTak
शेख हसीना विरोधी छात्र आंदोलन से बांग्लादेश की राजनीतिक में एक नई उम्मीद बनकर उभरी नेशनल सिटिज़न्स पार्टी (NCP) में फूट बढ़ती ही जा रही है. पार्टी के दो और शीर्ष छात्र नेताओं महफुज आलम और नुसरत तबस्सुम ने जमात-ए-इस्लामी से गठबंधन के विरोध में इस्तीफा दे दिया है.
बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी छात्र आंदोलन से जन्मी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है. यह वही पार्टी है जिसके छात्र नेताओं ने मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने की जिद की थी. बांग्लादेश में 12 फरवरी, 2026 को होने वाले राष्ट्रीय चुनावों में एनसीपी को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के इतर देश में तीसरी राजनीतिक शक्ति माना जा रहा था. यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार द्वारा प्रतिबंधित शेख हसीना की अवामी लीग फिलहाल चुनावी दौड़ से बाहर है.
बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीपी को डिजिटल स्पेस में तो खासी लोकप्रियता मिली, लेकिन जमीनी स्तर पर नहीं. इस स्थिति को भांपने के बाद पार्टी ने कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया. इस प्रक्रिया में एनसीपी आंतरिक कलह में फंस गई है. अब तक तीन प्रमुख छात्र नेताओं ने पार्टी से खुद को अलग कर लिया है. बांग्लादेश की 350 सदस्यों वाली संसद में सभी सीटें लड़ने की बात तो दूर, एनसीपी कट्टरपंथी जमात के साथ महज 30 सीटों पर समझौता कर लिया है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में राजनीतिक भूचाल! चुनाव से पहले NCP ने जमात से मिलाया हाथ, कई बड़े चेहरे हुए अलग
इस उभरते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शीर्ष छात्र नेता महफुज आलम ने नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) से खुद को अलग कर लिया है. महफुज आलम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साफ लिखा, 'मैं इस NCP का हिस्सा नहीं हूं.' यह पिछले 24 घंटों में NCP से दूसरा हाई-प्रोफाइल अलगाव है. इससे पहले पार्टी की प्रमुख चेहरा डॉ. तसनीम जारा ने इस्तीफा देकर आगामी चुनाव निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया था. महफुज आलम को बांग्लादेश का शीर्ष छात्र नेता माना जाता है. अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस उन्हें पिछले वर्ष शेख हसीना की सरकार के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन का 'मास्टरमाइंड' बता चुके हैं, जिसके कारण शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था.
एनसीपी की एक अन्य प्रमुख छात्र नेता नुसरत तबस्सुम ने भी जमात के साथ गठबंधन के पार्टी नेतृत्व के फैसले पर विरोध जताते हुए इस्तीफा दे दिया. वह एनसीपी की जॉइंट कन्वीनर थीं. तबस्सुम ने ऐलान किया कि वह पार्टी की सभी गतिविधियों से खुद को अलग कर रही हैं. नुसरत का कहना है कि जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन नेशनल सिटिजन्स पार्टी के उन सिद्धांतों के खिलाफ हैं, जिसके लिए इसकी स्थापना हुई थी. इस उथल-पुथल ने एनसीपी को दो गुटों में बांट दिया है. एक गुट ने जमात के साथ गठबंधन किया है, जबकि दूसरा गुट खासकर तारिक रहमान के बांग्लादेश लौटने के बाद पैदा हुए अवसर को भांपते हुए बीएनपी से बातचीत कर रहा है.
यह भी पढ़ें: 'भारत भागे उस्मान हादी के हत्यारे...', बांग्लादेश के आरोपों का इंडियन फोर्सेज ने दिया जवाब

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








