
शू-बॉम्बिंग की साजिश, डायरी में टेरर प्लान और डॉक्टर डेथ... दिल्ली धमाकों का ऑपरेशन D-6 डिकोड
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में शू-बॉम्बिंग का संकेत मिलने से एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. इसी के बाद TATP और Operation D-6 की साजिश का खुलासा का खुलासा हुआ है, जो बेहद हैरान करने वाला है. इस मामले में CCTV फुटेज अहम सुराग बनकर सामने आई है. पढ़ें पूरी कहानी.
Delhi Blast Operation D-6 Decoded: दिल्ली की सड़कों पर 10 नवंबर की सुबह कार में एक साइलेंट किलर घूम रहा था. उसकी कार में था मौत का सामान. और अंदर बैठा था डॉक्टर उमर नबी, जिसे अब जांच एजेंसियां ‘डॉक्टर डेथ’ कह रही हैं. राजधानी के VVIP जोन से लेकर इंडिया गेट और कनॉट प्लेस तक, वह 43 बार कैमरों में कैद हुआ था. दिल्ली ब्लास्ट के बाद जब जांच आगे बढ़ी, तो हर कदम पर आतंक का नया चेहरा सामने आता गया. फिर एक जूता मिला. उस जूते में छिपा था वो विस्फोटक, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी. शक गहरा गया कि दिल्ली को दहलाने के लिए पहली बार शू-बॉम्बिंग का इस्तेमाल हुआ.
यह सिर्फ एक ब्लास्ट नहीं था, बल्कि देश में सीरियल फिदायीन हमलों का ब्लूप्रिंट था, जिसे आखिरी मिनट पर उजागर किया गया. इस जांच ने साबित कर दिया कि दिल्ली का ब्लास्ट सिर्फ एक विस्फोट नहीं, बल्कि आतंक की लैब से निकला वो मॉडर्न हथियार है, जिसने देश की सुरक्षा पर कई गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं.
शू-बॉम्बिंग की नई कड़ीदिल्ली ब्लास्ट की जांच में अब एक चौंकाने वाला एंगल सामने आया है. जांच एजेंसियों को शक है कि कार ब्लास्ट के पीछे शू बम का इस्तेमाल किया गया. फिदायीन डॉक्टर उमर के जूते में वही विस्फोटक था, जिसकी मदद से कार में भरे धमाके को ट्रिगर किया गया. उमर की कार से बरामद जूते में विस्फोटक तत्व मिले हैं. अब सुरक्षा एजेंसियां शू बम और कार ब्लास्ट को जोड़कर पूरी साजिश को खंगाल रही हैं.
क्या शू बम से किया गया कार ब्लास्ट? जांच में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या डॉक्टर उमर ने शू बम का इस्तेमाल कर कार ब्लास्ट को अंजाम दिया. एजेंसियों को आशंका है कि कार में भरे विस्फोटक को डेटोनेट करने के लिए उसने जूते में छिपाए बम को एक्टिव किया. शुरुआती जांच बताती है कि फिदायीन मॉडल पर आधारित यह हमला बेहद खतरनाक तरीके से प्लान किया गया था.
क्या TATP से दिल्ली को दहलाया गया? जांच टीम का मानना है कि धमाके में TATP का इस्तेमाल हुआ, जिसे ‘मदर ऑफ शैतान’ भी कहा जाता है. यह वही विस्फोटक है जिसे कई बड़े आतंकी हमलों में इस्तेमाल किया गया है. कार से मिले जूते में TATP के ट्रेस मिलने से दिल्ली धमाकों का पैटर्न और साफ हो गया है. एजेंसियां अब TATP और शू-बॉम्बिंग की पुख्ता कड़ियां जोड़ रही हैं.
TATP और अमोनियम नाइट्रेट का घातक कॉम्बिनेशन कार ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट के साथ TATP के इस्तेमाल की पुष्टि ने एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक को ताकत देता है और TATP उसे फौरन आग पकड़ाने की क्षमता देता है. डॉक्टर उमर की कार से बरामद जूते में दोनों के सबूत मिले हैं. यह वही फार्मूला है, जिसे आतंकी संगठन जैश और अलकायदा दोनों पसंद करते रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







