
शूटिंग लोकेशन पर स्पॉट हुए Shahrukh Khan, खुशी से झूमे फैंस, बोले 'King Is Back'
AajTak
शाहरुख अपने शूटिंग के लिए जाते नजर आए. उनके आसपास एक्टर के बॉडीगार्ड भी दिखाई दिए. काम पर वापस लौटने से शाहरुख के फैंस का चेहरा भी खिल गया है. वायरल फोटो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने एक्टर का स्वागत किया है.
शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर वापसी के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' की शूटिंग कुछ महीने पहले शुरू कर दी थी. लेकिन अगस्त महीने में ड्रग्स केस में बेटे आर्यन के पकड़े जाने के बाद एक्टर की जिंदगी में उथल-पुथल मच गया था. उनके काम पर भी ब्रेक लग गया था. अब शाहरुख वापस अपनी शूटिंग पर लौट चुके हैं. उन्हें बुधवार को मुंबई के एक शूटिंग लोकेशन पर स्पॉट किया गया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












