
शूटिंग पूरी करके 53 दिन बाद घर लौटीं अनुपमां फेम रूपाली, शेयर की तस्वीर
AajTak
अनुपमा की टीम अब सिलवासा से मुंबई लौट चुकी है. शूटिंग की नई गाइडलाइन के जारी होते ही पूरी टीम वापस से मुंबई में ही शूटिंग शुरू करेगी. इतने दिनों बार परिवार संग मिलने की खुशी अनुपमा के चेहरे पर साफ झलक रही है.
बढ़ते कोरोना केसेज की वजह से पिछले तीन महीने से महाराष्ट्र में लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में मुंबई स्थित सारे शूटिंग स्टूडियोज भी बंद कर दिए गए थे. नुकसान बढ़ता देख कई चैनल्स व प्रड्यूसर्स ने शो के सेट को दूसरे लोकेशन पर शिफ्ट कर दिया था. किसी प्रॉडक्शन हाउस ने शूटिंग लोकेशन गोवा चुना, तो कोई मुंबई से ही सटे आस-पास के स्टेट पर गए. टीवी के टॉप शो अनुपमा की टीम ने गुजरात के सिलवासा को अपना नया शूटिंग लोकेशन बना लिया था. पिछले कई समय से शूटिंग से जुड़े स्टार्स सिलवासा में ही रहकर शूट कर रहे थे. परिवार से दूर बैठे इन स्टार्स को अपने परिवार की याद सता रही थी. कई बार सोशल मीडिया पर भी उनके परिवार से जुड़े इमोशनल पोस्ट्स देखने को मिले. अनुपमा की लीड रूपाली एक लंबे समय के बाद अपने परिवार संग मिल रही हैं. रूपाली ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैमिली की तस्वीर भी शेयर की है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












