
शुरू हुआ Ajay Devgn का साल, पहली रिलीज Shaitaan से ही बनाए रिकॉर्ड, टॉप हॉरर फिल्म बनने को तैयार!
AajTak
'शैतान' को मिलाकर इस साल अजय के खाते में 5 फिल्में हैं. इस साल की उनकी पहली रिलीज 'शैतान' ने ओपनिंग वीकेंड में ही ये ट्रेलर दिखा दिया है कि अजय इस साल क्या कमाल करने वाले हैं. अजय की ये फिल्म उनके लिए कुछ सॉलिड रिकॉर्ड लेकर आई है.
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने पूरे धमाके के साथ थिएटर्स में दम दिखाना शुरू कर दिया है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जनरली हॉरर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बहुत धुआंधार सफलता नहीं मिलती है. मगर अजय की फिल्म इस नियम को तोड़ने जा रही है.
सुपरनेचुरल थ्रिलर 'शैतान' ने पहले ही दिन से थिएटर्स में भीड़ जुटाना शुरू कर दिया था. अब फिल्म जबरदस्त कामयाबी के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर चुकी है. 'शैतान' को मिलाकर इस साल अजय के खाते में 5 फिल्में हैं. इस साल की उनकी पहली रिलीज 'शैतान' ने ओपनिंग वीकेंड में ही ये ट्रेलर दिखा दिया है कि अजय इस साल क्या कमाल करने वाले हैं. अजय की ये फिल्म उनके लिए कुछ सॉलिड रिकॉर्ड लेकर आई है.
2024 का दूसरा टॉप वीकेंड ये साल अपने तीसरे महीने में पहुंच चुका है और बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड से ज्यादा ऐसी फिल्में नहीं आई हैं जो बहुत बड़ी कमाई कर सकें. ऐसे में ऋतिक रोशन की 'फाइटर' के बाद कोई ऐसी फिल्म नहीं आई जिसका वीकेंड कलेक्शन 50 करोड़ रुपये हुआ हो. अब अजय की फिल्म ने ये कमाल किया है. 'शैतान' का वीकेंड कलेक्शन, 55.13 करोड़ रुपये, इस साल का दूसरा टॉप वीकेंड कलेक्शन है.
लॉकडाउन के बाद से अजय का खाता देखें तो उनकी तीन फिल्में 'रनवे 34', 'थैंक गॉड' और 'भोला' थिएटर्स में बहुत खास कमाल नहीं कर पाईं. 'दृश्यम 2' लॉकडाउन एक बाद अजय की अकेली हिट है, इसका वीकेंड कलेक्शन 64 करोड़ रुपये था. 'शैतान' लॉकडाउन के बाद अजय का दूसरा टॉप वीकेंड कलेक्शन लेकर आई है.
अजय को दो साल बाद मिलेगी हिट बॉक्स ऑफिस पर अजय की आखिरी हिट 'शैतान' दो साल पहले आई थी. अब अजय नए साल की शुरुआत हिट से करने जा रहे हैं. पहले वीकेंड में ही 55 करोड़ कमा चुकी 'शैतान' का जैसा वर्ड ऑफ माउथ है,ये फिल्म कामकाजी दिनों में भी थिएटर्स में डटी रहेगी.
सोमवार को 8-9 करोड़ की रेंज में कमाई भी 'शैतान' को दमदार तरीके से आगे ले जाएगी और फिलहाल ऐसा मुश्किल नहीं नजर आ रहा. पहले हफ्ते में ही 'शैतान' 75 करोड़ रुपये की रेंज में कलेक्शन कर सकती है. 60-65 करोड़ रुपये में बनी बताई जा रही ये फिल्म पहले ही हफ्ते में हिट होने के लिए तैयार है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












