
शीना बोरा हत्याकांड: राकेश मारिया, दिनेश कदम ...CBI ने विटनेस लिस्ट से हटाए 23 नाम, भरोसा नहीं होने का दिया हवाला
AajTak
इस साल मार्च में सीबीआई अदालत द्वारा पारित एक आदेश के अनुसार, सीबीआई को उन गवाहों के नामों की सूची सौंपनी होगी जिन्हें एजेंसी अपने मामले को साबित करने के लिए अदालत में नहीं लाएगी.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शीना बोरा हत्या मामले में गुरुवार को विशेष सीबीआई अदालत को ऐसे गवाहों की सूची दी जिन पर 'भरोसा' नहीं किया जा सकता. सीबीआई ने शुरू में कहा था कि 2015 के इस मर्डर केस में इंद्राणी मुखर्जी और अन्य के खिलाफ दर्ज उसके केस में लगभग 250 गवाह हैं. सीबीआई ने विशेष अदालत को जो सूची सौंपी है, उनमें मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया, शीना बोरा मर्डर केस के पहले जांच अधिकारी दिनेश कदम, वर्तमान में मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण, आईपीएस अधिकारी आरडी शिंदे और टीवी पर्सनैलिटी सोहेल सेठ जैसे 23 नाम शामिल हैं.
इस साल की शुरुआत में इंद्राणी मुखर्जी ने एक आवेदन दायर कर मांग की थी कि सीबीआई को उन गवाहों की एक सूची प्रस्तुत करने के लिए अदालत द्वारा निर्देशित किया जाए जिनसे वह पूछताछ करना चाहती है. इंद्राणी ने कोर्ट से ऐसे गवाहों से पूछताछ करने के शेड्यूल के बारे में भी सीबीआई को जानकारी साझा करने के लिए निर्देश देने की मांग की थी. इसमें उन गवाहों की सूची भी है जिनका बयान लेने का अभियोजन पक्ष का कोई इरादा नहीं है, हालांकि आरोप पत्र में उनका नाम गवाह के रूप में डाला गया था.
सीबीआई अब तक 86 गवाहों को अदालत में ला चुकी है
इस साल मार्च में सीबीआई अदालत द्वारा पारित एक आदेश के अनुसार, सीबीआई को उन गवाहों के नामों की सूची सौंपनी होगी जिन्हें एजेंसी अपने मामले को साबित करने के लिए अदालत में नहीं लाएगी. कोर्ट को गुरुवार को सौंपे गए दस्तावेज में इन गवाहों को विटनेस बॉक्स में न बुलाने का कारण नहीं बताया गया है. सिर्फ लिखा है 'लिस्ट ऑफ विटनेसेज अन रिलाइड अपॉन' अब तक, एजेंसी अपना मामला साबित करने के लिए 86 गवाहों को अदालत में ला चुकी है. इनमें से कुछ गवाह ऐसे भी हैं जो अपने बयान से मुकर गए हैं. एक महिला गवाह को गुरुवार को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया, जो अपने बयान से मुकर गई.
स्पेशल कोर्ट में अपने बयान से मुकरी एक महिला गवाह
इंद्राणी के वकील रंजीत सिंगल द्वारा क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान महिला गवाह ने अदालत को बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान एक सीबीआई जांचकर्ता ने कोर्ट रूम में बैठी इंद्राणी मुखर्जी की ओर इशारा किया था और उससे कहा था कि उसे आरोपी की पहचान करनी होगी. उसने यह भी कहा, 'मैंने रोहित भारद्वाज (सीबीआई अधिकारी) के अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया था, लेकिन तब भी अधिकारी ने मुझ पर इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव डाला था'.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







