
शिवसेना के लिए यूं ही नहीं उमड़ा मिलिंद देवड़ा का प्यार, 2024 का चुनाव और एक अदद सीट की है दरकार!
AajTak
मिलिंद देवड़ा मुंबई साउथ की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं. 2004 से लेकर 2014 तक वो इसी सीट से चुनकर संसद पहुंचे थे, ये उनकी पारिवारिक सीट थी, लेकिन अब इंडिया गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना इस सीट पर अपना दावा कर रही है.
मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थीं. कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं से नाराज चल रहे हैं. उन्हें कई बार राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने मनाया था, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है. वह आज ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे. मिलिंद के कांग्रेस छोड़ने के पीछे की कई वजहें बताई जा रही हैं.
दरअसल मिलिंद देवड़ा मुंबई साउथ की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं. 2004 से लेकर 2014 तक वो इसी सीट से चुनकर संसद पहुंचे थे, ये उनकी पारिवारिक सीट थी, लेकिन अब इंडिया गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना इस सीट पर अपना दावा कर रही है. ये सीट उद्धव की पार्टी को दिए जाने की संभावना थी. हालांकि मिलिंद इससे खफा थे और उन्होंने इस सीट पर अपना दावा ठोक दिया था.
बता दें 2019 में भी उद्धव के करीबी अरविंद सावंत इस सीट से सांसद बने थे. हालांकि तब शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में चुनाव लड़ा था. ऐसा कहा जा रहा है कि इसी को देखते हुए मिलिंद ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है.
राहुल की न्याय यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, कहा- खत्म कर रहा हूं 55 साल का पारिवारिक रिश्ता
मुंबई साउथ सीट पर शिवसेना के दावे को खुली चुनौती देने वाले मिलिंद देवड़ा के बारे में कहा जा रहा था कि वो एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के संपर्क में हैं. मिलिंद, एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे के जरिए शिवसेना के संपर्क में थे.
मुंबई साउथ पर बीजेपी ने भी किया था दावा

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








