
शिवसेना का सवाल- अफगानिस्तान में छूटे अमेरिकी हथियार PAK के हाथ लगे, तो क्या होगा हमारा एक्शन?
AajTak
विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को वहां की स्थिति और सरकार के रुख-ऑपरेशन की जानकारी दी गई. इस बीच शिवसेना द्वारा सरकार से अफगानिस्तान को लेकर कई सवाल किए गए हैं.
भारत सरकार ने गुरुवार को अफगानिस्तान के मसले पर सर्वदलीय बैठक की. विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को वहां की स्थिति और सरकार के रुख-ऑपरेशन की जानकारी दी गई. इस बीच शिवसेना द्वारा सरकार से अफगानिस्तान को लेकर कई सवाल किए गए हैं. शिवसेना सांसद गजानंद कीर्तिकर ने सवाल किया कि सरकार को बताना चाहिए कि भारत के कितने नागरिक अफगानिस्तान में फंसे हैं. भारत सरकार कितने लोगों को अबतक निकाल कर लाई है, क्या किसी भारतीय की हत्या वहां पर हुई है या फिर किसी को वहां पर कुछ नुकसान पहुंचाया गया है, सरकार को बताना चाहिए.More Related News













