
शिवलिंग सुरक्षित करने का आदेश, अजय मिश्रा हटे, ज्ञानवापी विवाद के 8 बड़े अपडेट
AajTak
ज्ञानवापी मामले में मंगलवार को काफी कुछ होता दिख गया है. एक तरफ वाराणसी और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अहम आदेश आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ नए दावों को भी हवा दी गई है.
उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी विवाद को लेकर सरगर्मी का दौर थमा नहीं है. जो मामला पहले सिर्फ कुछ दावों तक सीमित था, बाद में कोर्ट तक पहुंचा. फिर कोर्ट से सर्वे की राह खुली. फिर सर्वे में शिवलिंग की बात सामने आई और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी एक बड़ा आदेश दे दिया है. ज्ञानवापी विवाद के लिहाज से मंगलवार (17 मई) का दिन काफी अहम रहा है.
1. वाराणसी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है. मुस्लिम पक्ष द्वारा तो पहले ही उन पर पक्षपात करने का आरोप लगा दिया गया था. अब कोर्ट ने भी उनके व्यवहार को गैर जिम्मेदारना माना है और उन पर जानकारी लीक करने का भी आरोप लगा है. कहा गया है कि अजय मिश्रा ने एक प्राइवेट कैमरामैन को हायर किया था जो मीडिया को सारी जानकारी लीक कर रहा था.
2. वाराणसी कोर्ट ने ही अपने आदेश में सर्वे टीम की उस मांग को भी मान लिया है जहां पर सर्वे दाखिल करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा गया था. कोर्ट ने कहा है कि वो कल भी इस मामले की सुनवाई करने जा रहा है. वहीं अजय प्रताप सिंह और विशाल सिंह को अब ज्ञानवापी रिपोर्ट को कोर्ट में दाखिल करना होगा.
3. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी ज्ञानवापी विवाद पर एक बड़ा आदेश सुनाया गया है. कोर्ट ने कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद में जिस जगह शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है, उस जगह को सुरक्षित किया जाएगा. इसके लिए कोर्ट द्वारा वाराणसी प्रशासन को आदेश दे दिए गए हैं.
4. सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में इस बात पर भी जोर दिया है कि नमाज को किसी भी कीमत पर बाधित नहीं किया जाएगा. हिंदू पक्ष की तरफ से दलील दी गई थी कि नमाज की मंजूरी देने पर शिवलिंग वाली जगह पर मुसीबत बढ़ सकती है, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज करते हुए नमाज जारी रखने की बात कही है. नमाज के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहे, इसके भी आदेश दिए गए हैं.
5. सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की उस मांग को भी खारिज कर दिया है जहां पर सर्वे पर रोक लगाने की मांग हुई थी. कोर्ट ने दो टूक कहा है कि वो ज्ञानवापी सर्वे में हस्तक्षेप नहीं करने वाला है. वाराणसी सिविल इस मामले का निपटारा करेगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








