
शिवराज सिंह के बेटे ने MP में शुरू किया नया डेयरी ब्रांड 'Samooh', आगे ये हैं प्लान
AajTak
सुंदर डेयरी के संस्थापक और प्रमोटर कार्तिकेय सिंह चौहान ने बताया कि समूह एक उच्च गुणवत्ता वाला डेयरी उत्पाद है, जो लोगों को प्रेरित करेगा. कार्तिकेय ने बताया कि कंपनी ने दूध खरीदने के लिए कई महिला-केंद्रित ग्राम संग्रह केंद्र बनाए हैं, जिन्हें महिला किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के माध्यम से सुगम बनाया जा रहा है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने अपनी डेयरी फर्म के तहत एक नया डेयरी ब्रांड 'समूह (Samooh)' लॉन्च किया है. लॉन्चिंग के दौरान कंपनी सुंदर फूड्स एंड डेयरी (SUFODA) की तरफ से बताया गया कि उनका लक्ष्य पूरे राज्य में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना है. इसे ध्यान में रखते हुए ही इस ब्रांड को दुग्ध दिवस के दिन लॉन्च किया गया.
सुंदर डेयरी के संस्थापक और प्रमोटर कार्तिकेय सिंह चौहान ने बताया कि समूह एक उच्च गुणवत्ता वाला डेयरी उत्पाद है, जो लोगों को प्रेरित करेगा. कार्तिकेय ने बताया कि कंपनी ने दूध खरीदने के लिए कई महिला-केंद्रित ग्राम संग्रह केंद्र बनाए हैं, जिन्हें महिला किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के माध्यम से सुगम बनाया जा रहा है. उत्पादों की डिलीवरी पूरी तरह से महिलाएं ही करती हैं.
दूध के अलावा ये आइटम्स भी बनाती है कंपनी
इस ब्रांड में समूह गोल्ड मिल्क, समूह स्टैंडर्ड मिल्क, समूह टोन्ड मिल्क और समूह टी स्पेशल मिल्क जैसे ताजा दूध के पैक शामिल हैं. इसके साथ ही दही, छाछ और लस्सी जैसे अन्य उत्पाद भी इसमें शामिल हैं. इसके अलावा, यह घी, श्रीखंड, मिठाई और पनीर जैसे प्रोडक्ट भी बनाता है.
महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
कंपनी के सह-संस्थापक कुणाल सिंह चौहान ने बताया,'हम मध्य प्रदेश में अपने उत्पाद रेंज और वितरक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं. जल्द ही, पूरे राज्य में उपभोक्ता 'समूह' से सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले दूध उत्पादों का आनंद ले सकेंगे और महिला सशक्तिकरण के मिशन को आगे बढ़ा सकेंगे'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







