
शिकागो की सबसे 'पावरफुल' हस्तियों में शुमार हुआ भारतवंशी, अमेरिकी मैगजीन ने दी ये रैंकिंग
AajTak
अमेरिका की शिकागो मैगजीन ने शिकागो के 50 सबसे पावरफुल हस्तियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में एक भारतवंशी को भी जगह दी गई है.
दुनियाभर के अलग-अलग मुल्कों में बसे भारतीयों का लोहा दुनिया मानती है. ऐसे ही एक भारतवंशी को अमेरिका की एक मैगजीन ने खास सम्मान दिया है. उन्हें शिकागो की सबसे पावरफुल हस्तियों में शुमार किया है.
अमेरिका की शिकागो मैगजीन ने शिकागो के 50 सबसे पावरफुल हस्तियों की रैंक जारी की है. इसमें भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति को भी शामिल किया गया है. राजा कृष्णमूर्ति को 24वीं रैंक पर रखा गया है.
शिकागो अमेरिका के इलिनॉइस स्टेट का सबसे बड़ा शहर है. मैगजीन ने अपनी लिस्ट में पहले नंबर पर इलिनॉइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर को जगह दी है. दूसरे नंबर पर शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन को रखा गया है.
राजा कृष्णमूर्ति इस लिस्ट में आने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले शख्स भी हैं. 2016 में कृष्णमूर्ति इलिनॉइस के डिस्ट्रिक्ट-8 से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चुने गए थे.
दक्षिण एशियाई मूल की 'सबसे ताकतवर' शख्सियत
राजा कृष्णमूर्ति 2026 में अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट का चुनाव लड़ने की प्लानिंग भी कर रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि अगर यहां से डिक डर्बिन रिटायर होते हैं, तो डेमोक्रेट की ओर से कृष्णमूर्ति सीनेट का चुनाव लड़ सकते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










