
शिंजो आबे के प्रयासों से एकजुट हुए थे ये चार देश, पहली मीटिंग से टेंशन में आ गया था चीन
AajTak
चीन के बढ़ते प्रभाव और सैन्य ताकत का मुकाबला करने के उद्देश्य से बनाए गए क्वाड का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था लेकिन आबे के प्रयासों से इसे आकार दिया गया था. भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं ने कहा कि शिंजो आबे की हत्या के बाद हमारा देश जापान के लोगों के साथ खड़ा है.
जापान के साथ क्वाड (QUAD) बनाने वाले देशों में शामिल भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर आश्चर्य जताया है. साथ ही कहा है कि शिंजो आबे ने क्वाड देशों के बीच साझेदारी की स्थापना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा आबे ने शांतिपूर्ण, समृद्ध हिंद-प्रशांत की दिशा में भी अथक प्रयास किए.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान में कहा कि हम, ऑस्ट्रेलिया, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेता पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं.
तीनों देशों के नेताओं ने कहा कि शिंजो आबे एक परिवर्तनकारी नेता थे. उन्हीं के प्रयासों से हमारे देशों के संबंध जापान से बेहतर और मजबूत बने हैं. शुक्रवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शिंजो आबे ने क्वाड की स्थापना में भी एक रचनात्मक भूमिका निभाई थी.
2007 में शिंजो आबे ने दिया था क्वाड का प्रस्ताव
साल 2007 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने ऐसे संगठन का प्रस्ताव दिया जिसमें हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र में ताकतवर देश शामिल हो सके. 2007 में शुरू होने के बाद QUAD अगले 10 सालों यानी 2017 तक निष्क्रिय रहा. 2017 में जब इस संगठन को फिर तैयार किया गया तब इसका उद्देश्य चीन के बढ़ते प्रभाव को काउंटर करना था. 2019 में भी QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी. लेकिन कोरोना के चलते 2020 में इन देशों के नेताओं की बैठक नहीं हो सकी थी.
2021 नवंबर में QUAD में शामिल चारों देशों की नौसेना ने अरब सागर में अभ्यास किया था. QUAD देशों की इस अभ्यास की वजह से चीन के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई थीं. दरअसल चीन को लगता था कि ये एक अमेरिकी साजिश है जिसके जरिये चीन के अस्तित्व को बढ़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










