
शाही परिवार की बहू मेगन मर्केल के बाद ओपरा ने लिया प्रियंका का इंटरव्यू, पूछा सीक्रेट सवाल
AajTak
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग के बारे में बातें कीं. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहले भी कई इंटरव्यूज में फैमिली प्लानिंग के बारे में बातें कर चुके हैं. हर बार जब भी कपल इस बारे में बात करते हैं तो बहुत उत्साहित नजर आते हैं. निक जोनस को बच्चों से बहुत प्यार है और वे तो मजाक में कई बार ये भी कह चुके हैं कि वे ढेर सारे बच्चे चाहते हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग के बारे में बातें कीं. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ओपरा संग प्रियंका के इंटरव्यू का इंट्रोडक्ट्री वीडियो सामने आया है. इस दौरान प्रियंका और ओपरा हंसी-मजाक की बातें करती नजर आ रही हैं. इस दौरान जब ओपरा, प्रियंका से पूछती हैं कि फैमिली प्लानिंग के बारे में उनका क्या ख्याल है तो प्रियंका सोच में पड़ जाती हैं. ओपरा पूछती हैं कि- आप और निक एक दिन परिवार बनाने जा रहे हैं? इस दौरान प्रियंका क्या जवाब देती हैं ये तो वीडियो में नहीं दिखाया गया है मगर एक्ट्रेस इस सवाल पर सोच में पड़ती नजर आ रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












