
शाहिद कपूर ने शेयर की सेल्फी, पत्नी मीरा राजपूत बोलीं- हाय काइली
AajTak
तस्वीर में शाहिद कपूर ब्लैक कलर की वेस्ट पहने नजर आ रहे हैं. उनके गले में चेन है और वह किसी डीवा की तरह लुक दे रहे हैं. फोटो के कैप्शन में शाहिद ने लिखा कि किसी भी अंधेरे को अपने अंदर की रोशनी को मत खत्म करने दो. फैन्स को शाहिद का नया लुक काफी पसंद आ रहा है. उनकी तस्वीर पर खूब कमेंट किए जा रहे हैं. ऐसे में मीरा भी मजे लेने से पीछे नहीं हटीं.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर साथ में मस्ती करते दिखते हैं और सोशल मीडिया पर भी पीडीए दिखाते हैं. अब शाहिद कपूर ने अपने डैशिंग लुक्स को फ्लॉन्ट करते हुए एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर को देखकर उनकी पत्नी मीरा राजपूत को काइली जेनर की याद आ गई.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












