
शाहिद कपूर ने शेयर किया कबीर सिंह लुक, तस्वीर हो रही वायरल
AajTak
शाहिद कपूर ने अपने रविवार की शुरुआत काफी अच्छे से की है. अभिनेता ने इस रविवार को थ्रोबैक तस्वीर के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कैमरे के लिए पोज देते हुए अपने लुक दिखा रहे हैं. उनको बालों के स्टाइल को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक्टर की तब की तस्वीरें और वीडियो हैं जब वे कबीर सिंह के शूट में व्यस्त थे.
शाहिद कपूर ने अपने रविवार की शुरुआत काफी अच्छे से की है. अभिनेता अपनी तस्वीरों-वीडियो के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहते हैं. एक्टर ने इस रविवार को थ्रोबैक तस्वीर के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें दो प्यारे बच्चों के कूल पिता कैमरे के लिए पोज देते हुए अपने लुक दिखा रहे हैं. उनको बालों के स्टाइल को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक्टर की तब की तस्वीरें और वीडियो हैं जब वे कबीर सिंह के शूट में व्यस्त थे. शाहिद ने शेयर की थ्रोबैक वीडियो के साथ तस्वीर एक्टर ने ये तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक कलर के स्टाइलिश कुर्ते में अपने बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. साथ ही उनका लुक लंबे बालों की वजह से काफी कूल दिखाई दे रहा है. अपने आउटफिट को एक्टर ने शेड्स के साथ टीम उप किया है. उनकी ये तस्वीरें और वीडियो फैंस का काफी ध्यान खींच रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












