
शाहरुख ने दुआ पढ़कर लता मंगेशकर पर फूंका या थूका? सपोर्ट में आए फैंस, शेयर किया वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर वीडियो गलत वजहों से वायरल होने लगा. अब एक तरफ लोगों का ऐसा मानना है कि शाहरुख खान ने फूंका नहीं बल्कि थूका था. इस तर्ज पर लोग शाहरुख को ट्रोल कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ फैंस उनके सपोर्ट में उतरते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का वक्त शायद अच्छा नहीं चल रहा है. ना चाहते हुए भी वे कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन जा रहे हैं. हाल ही में शाहरुख लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने लता जी के पार्थिव शरीर के आगे सजदा किया और अल्लाह से दुआ मांगी. इस दौरान उन्होंने फूंक भी मारी. मगर सोशल मीडिया पर वीडियो गलत वजहों से वायरल होने लगा. अब एक तरफ लोगों का ऐसा मानना है कि शाहरुख खान ने फूंका नहीं बल्कि थूका था. इस तर्ज पर लोग शाहरुख को ट्रोल कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ फैंस उनके सपोर्ट में उतरते नजर आ रहे हैं. He Just Blow air after Reading Dua...its part of ritual! #LataMangeshkar #SRKpic.twitter.com/WVJo5hJE1T

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












