शाहरुख-नयनतारा की फिल्म से जुड़ी फैमिली मैन की ये एक्ट्रेस! एक्टर संग पहले भी कर चुकी हैं काम
AajTak
कुछ रिपोर्ट्स ने यह दावा किया है कि फिल्म के सेट पर फैमिली मैन फेम साउथ एक्ट्रेस प्रियमणि को भी स्पॉट किया गया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि अटली की फिल्म में शाहरुख एक नहीं बल्कि दो साउथ एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे.
साउथ के मशहूर डायरेक्टर अटली ने शाहरुख खान के साथ अपनी बॉलीवुड मूवी का आगाज कर लिया है. रिपोर्ट्स हैं कि शाहरुख खान और साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा ने पुणे में फिल्म की शूटिंग शुरू कर ली है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ने यह भी दावा किया है कि फिल्म के सेट पर फैमिली मैन फेम साउथ एक्ट्रेस प्रियमणि को भी स्पॉट किया गया है. इससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि अटली की फिल्म में शाहरुख एक नहीं बल्कि दो साउथ एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












