शाहरुख खान के घर पहुंचीं सलमान की बहन और भाभी, बेटा अबराम हुआ स्पॉट
AajTak
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई के किला कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहने का आदेश दिया है. ऐसे में आर्यन खान के साथ-साथ उनके परिवार के लिए यह मुश्किल समय है. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और गौरी खान अपने बेटे के लिए परेशान हैं. ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्स शाहरुख खान और उनके परिवार को सपोर्ट कर रहे हैं.

रविवार शाम को आर्यन खान के गिरफ्तार होने के बाद सलमान खान मन्नत पहुंचे थे. सोमवार को उनकी बहन अलवीरा खान को मन्नत के बाहर स्पॉट किया गया. अलवीरा मुश्किल के समय में शाहरुख के परिवार को सपोर्ट करने पहुंची थीं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.