
शाहरुख के बेटे आर्यन खान के मामले से चर्चा में आए समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज
AajTak
CBI ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. इस सिलसिले में मुंबई में उनके परिसरों की तलाशी ली गई.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के केस से चर्चा में आए अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. CBI ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. इस सिलसिले में मुंबई में उनके परिसरों की तलाशी ली गई. वानखेड़े अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर विवादों से चर्चा में आ गए थे.
बता दें कि एनसीबी में रहते हुए समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के बेटे के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच की थी. तब वह एनसीबी चीफ थे. बाद में आर्यन को अदालत से जमानत मिल गई थी. और ड्रग्स केस खत्म हो गया था.
NCB ने आर्यन खान केस के बाद समीर वानखेड़े के खिलाफ विजलेंस जांच की थी. जिसकी एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी सौंपी गई थी. जिसमें वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगे थे.
विजिलेंस जांच के बाद आर्यन खान केस के शुरुआती जांच अधिकारी (IO) रहे एनसीबी के सुप्रीटेंटेड वी. वी. सिंह को 25 अप्रैल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया.
एनसीबी की विजिलेंस की जांच में आय से अधिक संपत्ति पाई गई और भ्रष्टाचार के जरिए जमा किए जाने का संदेह है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












