
शाहरुख के बर्थडे ने बदली इस महिला की तकदीर, सुनाई दिल छू देने वाली कहानी
AajTak
शुरुआत में तो महिला को ये एक मजाक लगा लेकिन फिर कोशिश करने का सोचा. वो शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर पानी की बोतल लेकर पहुंच गईं.
मुंबई में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपनी दिल छू देने वाली कहानी शेयर की है. उसने बताया है कि कैसे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन ने उनकी तकदीर बदल दी. उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख के बर्थडे के कारण उन्हें रोजी रोटी कमाने का अवसर मिला. इंस्टाग्राम पर ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे नामक पेज पर शेयर एक पोस्ट में इनकी कहानी विस्तार से बताई गई है. कहानी शुरू होती है दो साल पहले से. उन्हें किसी ने सलाह दी कि शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके घर मन्नत के बाहर पानी की बोतल बेचना शुरू कर दो.
शुरुआत में तो महिला को ये एक मजाक लगा लेकिन फिर कोशिश करने का सोचा. वो शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर पानी की बोतल लेकर पहुंच गईं. तब जाकर उन्हें पता चला कि ये तो एक सुनहरा मौका है. जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता के घर लोगों की काफी भीड़ होती है. वो कहती हैं, 'दो साल पहले किसी ने कहा था- शाहरुख का बर्थडे आ रहा है. मन्नत के सामने पानी बेच, तेरा खर्चा निकल जाएगा. शुरुआत में मैंने इसे मजाक समझा. फिर सोचा कि कोशिश करने में क्या नुकसान है? लेकिन उस दिन मैंने वहां जो देखा उसके लिए मैं तैयार नहीं थी. इतने लोग- ऐसा लग रहा था कि मेला है!'
उस दिन महिला ने इतनी कमाई की, जितनी जीवन में कभी नहीं की थी. लोग अपने पसंसीदा एक्टर की एक झलक देखने के लिए यहां बड़ी तादाद में पहुंचते हैं. इसके बाद से ये महिला हर खास मौके पर जब भी यहां भीड़ होती है, पानी की बोतलें लेकर पहुंच जाती है. बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी कमाई किसी दिन होती है और किसी दिन नहीं लेकिन शाहरुख खान का जन्मदिन पैसा कमाने का एक जरिया बन गया है.
इस कहानी से पता चलता है कि शाहरुख जैसे सेलिब्रिटीज की वजह से कैसे लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. फिर चाहे वो इन लोगों से कभी न मिले हों. महिला ने शाहरुख के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है. उन्होंने शाहरुख को बादशाह कहा, जिनकी वजह से उसके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












