
शावेज के उत्तराधिकारी मादुरो की विचारधारा क्या है... सत्ता मिली लेकिन आर्थिक मोर्चे पर फेल रहा वेनेजुएला
AajTak
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की राजनीतिक यात्रा लेफ्ट विचारधारा के प्रभाव शुरू हुई. लेकिन जब उन्हें वेनेजुएला की सत्ता मिली तो उनकी आर्थिक नीतियां देश को तबाही के गर्त में ले गई. ऐसे मौके आए जब वेनेजुएला के लाखों लोगों को खाने के लिए भोजन नहीं मिल रहा था. लोग रोटी के लिए सड़कों पर लड़ रहे थे.
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का पॉलिटिकल करियर 40 साल पहले शुरू हुआ था. 1986 में वह एक साल की आइडियोलॉजिकल ट्रेनिंग लेने के लिए क्यूबा गए. ये हाई स्कूल के बाद उनकी एकमात्र फॉर्मल एजुकेशन थी. क्यूबा से लौटने के बाद मादुरो की जिंदगी ने मोड लिया और राजधानी काराकस के सबवे सिस्टम में वे बस ड्राइवर बन गए.
क्यूबा की कम्युनिस्ट व्यवस्था में ट्रेनिंग लेने वाले अपने देश आकर जल्द ही एक यूनियन लीडर बन गए. 1990 के दशक में वेनेजुएला की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने उन्हें क्यूबा सरकार से करीबी संबंध रखने वाले एक लेफ्टिस्ट रेडिकल के तौर पर पहचानती थी.
बात आगे बढ़ती है. वेनेजुएला में वाम लहर चल रही थी. आंदोलन और अनशन आम बातें थी. इसी दौरान 4 फरवरी 1992 को लेफ्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज ने कार्लोस आंद्रेस पेरेज की सरकार के खिलाफ तख्तापलट किया. ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के एक और 'क्रांतिकारी' थे.
सरकार बदलने की ये कोशिश असफल रही और शावेज गिरफ्तार कर लिए गए.
मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई...
मादुरो पर लेफ्ट का प्रभाव था और वे शावेज की विचारधारा के समर्थक थे. उन्होंने ह्यूगो शावेज की रिहाई के लिए अभियान चलाया और वामपंथी विचारधारा के प्रखर आवाज बनकर उभरे. तब उनकी भावी पत्नी सिलिया फ्लोरेस शावेज की लीगल टीम में थीं और युवा वकील थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








