
'शानदार डिनर...', इजरायली हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के साथ डिनर के बाद बोले कतर के पीएम शेख मोहम्मद
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद अल-थानी की बैठक इजरायल द्वारा दोहा में हमास नेताओं पर हमले के बाद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई थी. ट्रंप ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की थी और कतर को भरोसा दिलाया कि अमेरिका उसकी मध्यस्थ भूमिका का समर्थन करता रहेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ डिनर किया. यह बैठक ऐसे समय पर हुई जब इजरायल ने कुछ दिन पहले दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश की थी. मंगलवार को हुए इस हमले की न सिर्फ मध्य पूर्व बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी आलोचनाएं हुईं. माना जा रहा है कि इस घटना से गाजा संघर्ष को लेकर अमेरिका की मध्यस्थता की कोशिशें पटरी से उतर सकती थीं.
रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि, डिनर से पहले अल-थानी ने व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से लगभग एक घंटे लंबी बैठक की थी. इस दौरान कतर की मध्यस्थता भूमिका और रक्षा सहयोग को लेकर चर्चा हुई. अमेरिका और कतर लंबे समय से गाजा में युद्धविराम, बंधक रिहाई और युद्ध के बाद पुनर्निर्माण योजना पर बातचीत कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम से की बात, दोहा में इजरायली हमले पर जताई चिंता
ट्रंप ने इजरायल की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और इसे "एकतरफ़ा हमला" बताया, जो न तो अमेरिकी हितों में है और न ही इजरायल के. उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत कर असंतोष जाहिर किया और कतरियों को भरोसा दिलाया कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी.
कतरी नेता ने डिनर को बताया शानदार, अमेरिका ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
कतर के उप मिशन प्रमुख हमाह अल-मुफ्ताह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शानदार डिनर अभी समाप्त हुआ." वहीं व्हाइट हाउस ने इस बैठक की पुष्टि तो की, लेकिन बातचीत की कोई जानकारी नहीं दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









