
'शादी मेरी सेहत का राज', पांचवीं शादी के बाद बोला सऊदी का 90 साल का दूल्हा, कहा- अभी और निकाह करूंगा
AajTak
सऊदी अरब में एक बुजुर्ग शख्श अपनी पांचवीं शादी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय मीडिया में छाया हुआ है. वो पांचवीं शादी कर हनीमून मना रहा है. शख्स का कहना है कि जो युवा शादी नहीं करना चाहते उन्हें धर्म की रक्षा के लिए शादी जरूर करनी चाहिए.
सऊदी अरब की मीडिया में एक बूढ़ा शख्स अपनी पांचवीं शादी को लेकर छाया हुआ है. 90 साल का शख्स अपनी पांचवीं शादी के साथ ही सऊदी अरब का सबसे उम्रदराज दूल्हा बन गया है. बूढ़ा शख्श अपनी पांचवी पत्नी के साथ हनीमून पर है और उसका कहना है कि वो आगे और भी निकाह करना चाहता है. गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी ने सऊदी के अफीफ प्रांत में अपनी पांचवीं शादी की जश्न मनाया.
सोशल मीडिया पर बूढ़े शख्स का एक वीडियो भी छाया हुआ है जिसमें लोग उसे पांचवीं शादी की बधाई दे रहे हैं. वीडियो में बूढ़ा शख्स खुश है और अपनी नई-नई शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहा है. वीडियो में उनका एक पोता कह रहा है, 'निकाह के लिए दादाजी आपको बधाई, आपके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं.'
सऊदी के सबसे उम्रदराज दूल्हा ने दुबई स्थित अरेबिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू में शादी को लेकर अपने विचार जाहिर किए. शख्स ने शादी को सुन्नत (इस्लाम में पैंगबर मोहम्मद की तरफ से बताई गई परंपराएं और प्रथाएं) बताया. शख्स ने यह भी कहा कि अविवाहित लोगों को शादी कर लेनी चाहिए.
'शादी मेरी अच्छी सेहत का रहस्य है'
शख्स ने कहा, 'इस निकाह के बाद मैं दोबारा निकाह करना चाहता हूं! विवाहित जीवन सबसे शक्तिशाली होता है, यह अल्लाह के समक्ष विश्वास का काम और गर्व का विषय है. शादी करने से जिंदगी में शांति आती है और संसार में समृद्धि आती है. शादी ही मेरी अच्छी सेहत का रहस्य है. जो युवा शादी करने से झिझकते हैं, मैं उन युवाओं से आग्रह करता हूं वो धर्म को बचाए रखने और एक संपूर्ण जीवन के लिए शादी करें.'
अल ओताबी ने कहा कि शादी करने के ढेरों फायदे हैं और इससे काफी खुशी मिलती है. बुढ़ापे में शादी को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं अपने हनीमून पर खुश हूं. विवाह शारीरिक आराम और सुख है. और ऐसा किसने कहा कि बुढ़ा हो जाने के बाद आप निकाह नहीं कर सकते.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









