
शादी के 6 साल बाद पापा बनेंगे तहसीन पूनावाला, बेबी बंप को Kiss करते हुए शेयर की फोटो
AajTak
तहसीन पूनावाला बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं. उनकी पत्नी मोनिका ने बेबी बंप दिखाते हुए मैटरनिटी फोटोशूट कराया है. मोनिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. मोनिका ने ब्लैक क्रॉप टॉप और पैंट पहनी है. मोनिका का लुक अट्रैक्टिव है. उनका मेकअप फ्लॉलेस है. कपल के मैटरनिटी फोटोशूट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.
रियलिटी शो बिग बॉस और लॉकअप का हिस्सा रहे तहसीन पूनावाला के घर बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है. तहसीन पापा बनने वाले हैं. उन्होंने इंस्टा पर पत्नी संग खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर कर ये गुडन्यूज फैंस को बताई है. बेबी पूनावाला के आने की अनाउंसमेंट करने के बाद से तहसीन और उनकी पत्नी मोनिका को ढेरों बधाई मिल रही है.
पिता बनने वाले हैं तहसीन पूनावाला
तहसीन पूनावाला ने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हमारा परफेक्ट ट्रायो. इस स्प्रिंग 2023 में बेबी पूनावाला आने वाला है. तस्वीरों में तहसीन अपनी पत्नी संग फोटो पोज दे रहे हैं. पहली फोटो में वे पत्नी के बेबी बंप पर हाथ से दिल वाला पोज बनाते दिख रहे हैं. दूसरी फोटो में वे बेबी बंप को किस कर रहे हैं. कपल ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहा है.
मोनिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. मोनिका ने ब्लैक क्रॉप टॉप और पैंट पहनी है. मोनिका का लुक अट्रैक्टिव है. उनका मेकअप फ्लॉलेस है. कपल के मैटरनिटी फोटोशूट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.
सेलेब्स ने दी बधाई
तहसीन पूनावाला की पोस्ट पर सारा खान, वाहबिज, विंदू दारा सिंह, डोनल बिष्ट, काम्या पंजाबी, देवोलीना भट्टाचार्जी ने कमेंट कर बधाई दी है. मोनिका वाड्रा संग तहसीन पूनावाला की शादी साल 2016 में हुई थी. अब शादी के 6 साल बाद कपल पेरेंट्स बनने वाला है. कपल पहली प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












