
शादी के 12 साल बाद तक नहीं हुए बच्चे, पत्नी करने वाली थी दूसरी शादी, पति ने कुएं में कूदकर दी जान
AajTak
महाराष्ट्र में एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी. उसकी 12 साल पहले शादी हुई थी. लेकिन उनकी कोई संतान नहीं हुई. पत्नी का मानना था कि पति में कमी है, इसलिए वो दूसरी शादी करने जा रही थी. इससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कुएं से बाहर निकाला और मामले की जांच में जुट गई. जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी. वो किसी अन्य शख्स से शादी करने वाली थी. इस बात से पति इतना परेशान हो गया और अपनी जान दे दी. यह घटना चंद्रपुर के चिमूर तहसील की है. 40 साल के गोविंदा सदाशिव धनोरकर की 12 साल पहले शादी हुई थी. लेकिन उनकी कोई संतान नहीं हुई. पत्नी का मानना था कि पति में कमी है, इसलिए संतान नहीं हो रही है और उसे संतान चाहिए. 15 दिन पहले मृतक की पत्नी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में जाने की बात बोलकर घर से चली गई और वापस नहीं लौटी.
एक दिन उसकी पत्नी ने फोन पर जानकारी दी कि वो दूसरी शादी करने जा रही है. यह सुनकर गोविंद परेशान हो गया और उसे समाज में बदनामी का डर सताने लगा. फिर गोविंदा दोपहर के समय साइकिल लेकर घर से निकला. गांव के बाहर बने कुएं के पास पहुंचा, साइकिल फेंकी और दौड़ते हुए कुएं में छलांग लगा दी. आसपास मौजूद ग्रामीण ने उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और दूसरी शादी करने वाली थी. जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो गया और उसने कुएं छलांग लगाकर जान दे दी. चिमूर थाने के थानेदार मनोज गभने मामले की जांच कर रहे हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








