
शादी के बाद हनीमून पर निकलीं इमरान खान की Ex वाइफ रेहम खान, शेयर कीं Photos
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने मिर्जा बिलाल से तीसरी शादी की है. अमेरिका में रहने वाले मिर्जा बिलाल एक कॉरपोरेट प्रोफेशनल हैं. रेहम और बिलाल शादी के बाद घूमने गए हुए हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो भी शेयर किए हैं.
पीटीआई चीफ और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. रेहम खान के तीसरे पति मिर्जा बिलाल अमेरिका में रहते हैं जो पेशे से कॉरपोरेट प्रोफेशनल हैं. शादी के बाद अब यह कपल घूमने गया हुआ है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों काफी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.
रेहम खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा है. रेहम खान ने लिखा, ''इस जमाने वाली ठंड में भी मेरे धैर्यवान पति मिर्जा बिलाल फोटोग्राफर को पोज दे रहे हैं.''
रेहम खान ने इंस्टाग्राम पर मिर्जा बिलाल के साथ एक और फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है, ''मिर्जा और साहिबा की ओर से जमे हुए सिएटल से गुड मॉर्निंग.''
मालूम हो कि मिर्जा बिलाल की भी रेहम खान की तरह पहले दो शादियां हो चुकी हैं. दोनों ने अपनी तीसरी शादी अमेरिका में ही एक प्राइवेट फंक्शन में की है. रेहम खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी थी.
रेहम खान की बात करें तो इनकी पहली शादी साल इजाज नाम के शख्स के साथ हुई थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई. आखिरकार दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया.
रेहम के इजाज से तलाक के बाद उनकी मुलाकात पाकिस्तान के दिग्गज राजनेता इमरान खान से हुई. दोनों ने साल 2014 में निकाह कर लिया. हालांकि, इमरान खान और रेहम का साथ ज्यादा दिन का नहीं था और एक साल में ही दोनों ने तलाक ले लिया. उसके बाद अब रेहम ने मिर्जा बिलाल को अपना जीवनसाथी चुना है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








