
शादी के दिन बीमार हो गया मंत्री का बेटा, दुल्हन करती रही इंतजार, मंत्री बोले- बेटे को हो गया है डेंगू
AajTak
आगरा में कारागार मंत्री का बेटा शादी के दिन बीमार हो गया. इस वजह से बारात दुल्हन के दरवाजे पर नहीं पहुंच सकी. दुल्हन बारात का इंतजार ही करती रही. लड़की पक्ष के लोग दावत का लुत्फ ले रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि बारात नहीं आएगी, क्योंकि दूल्हा बीमार हो गया है. मंत्री का कहना है कि उनके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, उसे डेंगू हो गया है और आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में कारागार मंत्री का बेटा शादी के दिन बीमार हो गया. दुल्हन बारात का इंतजार ही करती रही. दूल्हे को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कारागार मंत्री ने कहा कि उनके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, वह अस्पताल में है, उसे डेंगू हो गया है. उन्होंने कहा कि बेटे के ठीक होने पर शादी कर दी जाएगी.
जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार के होमगार्ड्स एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की शादी मुड़ी जहांगीर पुरी खंदौली के रहने वाले ठेकेदार जयराम प्रजापति की बेटी के साथ तय हुई थी. दो दिसंबर को खंदौली की माया देवी वाटिका में मंडप सजाया गया.
घर के लोगों ने मेहमानों को कार्ड बांट दिए. लड़की पक्ष ने मैरिज गार्डन में दावत का इंतजाम किया. घराती और बाराती दावत का लुत्फ ले रहे थे और बारात का इंतजार किया जा रहा था.
इस दौरान रात ज्यादा हो जाने पर भी जब बारात दुल्हन के दरवाजे पर नहीं पहुंची तो दुल्हन के परिजन ने मंत्री के परिवार से संपर्क किया. इस पर उन्हें बताया गया कि दूल्हे दिलीप की तबीयत ज्यादा खराब है. दिलीप को डेंगू हो गया है. वह सिकंदरा क्षेत्र के नेशनल हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है. दूल्हे की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए.
यहां देखें वीडियो
गांव में तरह-तरह की हो रहीं चर्चाएं

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












